कटक में अफ्रीकन के आगे टीम इंडिया गई भटक, मैच भी हारे और सीरीज भी

कटक| भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में भारत का इतना घटिया प्रदर्शन होगा, इस बात की कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। सबको लग रहा था कि कटक मैच में टीम इंडिया धर्मशाला की हार का बदला ले लेगी लेकिन कटक में जिस तरह से धोनी की सेना ने प्रदर्शन किया उसकी जितनी आलोचना की जाये वो भी कम है।

मालूम हो कि मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को बाराबती स्टेडियम में हुए दूसरे अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में भारत को छह विकेट से मात दे दी। पहले मैच में 199 रनों के विशाल स्कोर खड़ा करने वाली इंडियन टीम ने दूसरे टी20 मैच में मात्र 92रन पर ही सिमट गई, इस मामलू रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बड़े ही आसानी से मैच भी जीत लिया और सीरीज भी।

गौरतलब है कि टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने के बाद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और भारतीय पारी 17.2 ओवरों में 92 रनों पर समेट दी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 17.1 ओवरों में 96 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। एल्बी मोर्केल को उनकी धारदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मोर्केल ने 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

Story first published: Tuesday, October 6, 2015, 8:58 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+