For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के कामरान अकमल ने रचा इतिहास, एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। पाकिस्तान में जारी घरेलू क्रिकेट सीरीज कायदे आजम ट्रॉफी में विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रविवार को कामरान अकमल ने सेंट्रल पंजाब की ओर से खेलते हुए 157 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ कामरान अकमल ने ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और भारत के पूर्व कप्तान एम एस धोनी को इस रिकॉर्ड में काफी पीछे छोड़ दिया है। कामरान अकमल ने सेंट्रल पंजाब की ओर से खेलते हुए अपने करियर की 31वीं फर्स्ट क्लास सेंचुरी लगाई और ऐसा करने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर बन गए। इतना ही नहीं कामरान अकमल विश्व में दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 31 शतक पूरे किये।

कामरान अकमल सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एशियाई विकेटकीपर बनें

कामरान अकमल सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एशियाई विकेटकीपर बनें

इतना ही नहीं कामरान अकमल विश्व में दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 31 शतक पूरे किय़े। सेंट्रल पंजाब की ओर से खेलते हुए कामरान अकमल ने 170 गेंदों में 157 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 12 चौके औक 4 छक्के भी लगाये।

एडम गिलक्रिस्ट को भी छोड़ा पीछे

एडम गिलक्रिस्ट को भी छोड़ा पीछे

गौरतलब है कि इस लिस्ट में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज लेस एम्स का नाम सबसे ऊपर आता है जिन्होंने केंट काउंटी क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए 56 फर्स्ट क्लास क्रिकेट शतक लगाये थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं जिन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 27 शतक लगाने का कारनामा किया था।

एमएस धोनी से बहुत आगे हैं कामरान अकमल

एमएस धोनी से बहुत आगे हैं कामरान अकमल

इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम काफी बाद में आता है जिन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर के दौरान 9 शतक लगाये हैं। एम एस धोनी ने काफी समय से फर्स्ट क्लास क्रिकेट से दूरी बना रखी है और उन्होंने आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में भी अपनी अनुपल्बधता के बारे में जानकारी दे दी है।

और पढ़ें: एमएस धोनी के फैन्स के लिए बुरी खबर, जानें अब कब मैदान पर आयेंगे नजर

बता दें कि कामरान अकमल पिछले काफी समय से पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार अपने अच्छे प्रदर्शन के जरिये चयनकर्ताओं पर प्रहार करते रहते हैं। हाल ही में विश्व कप में पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर भी वह मैनेजमेंट पर खुलकर बरसे थे।

कामरान अकमल ने द नेशन से बात करते हुए था कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप में उम्मीदों से परे थी क्योंकि उन्होंने विश्व क्रिकेट के दिग्गजों को हराया था। यदि हम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पिछले पांच वर्षों के प्रदर्शन को देखें, तो कोई भी आसानी से यह दावा कर सकता है कि पाकिस्तान की टीम का यह विश्व कप में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था जिसमें उन्होंने 5वें स्थान पर सफर का अंत किया।

Story first published: Sunday, October 6, 2019, 6:01 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+