For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बांग्लादेश के खिलाफ 500 रन बनाएगी पाकिस्तानी टीम: सरफराज अहमद

नई दिल्ली। अब जब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के पहुंचने की संभावना लगभग ना के बराबर है तब पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने एक उम्मीद भरी बात कही है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के विरुद्ध लीग के अपने अंतिम मैच में तक़रीबन 500 रन बनाने का लक्ष्य रखेगी। हालांकि पाक कप्तान सरफराज अहमद ने माना है कि विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उनकी टीम को बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले अंतिम लीग मैच में चमत्कार की जरूरत होगी।

सरफराज की उम्मीदें

सरफराज की उम्मीदें

सरफ़राज़ ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम 500 रन बनाएगी और बांग्लादेश को 50 रनों के अंदर आउट करने की कोशिश करेगी। आगे उन्होंने कहा है कि जाहिर है हम यहां हर मैच को जीतने के लिए आए हैं और हम अंतिम लीग मुकाबले को जीत कर अपने अभियान को खत्म करना चाहेंगे। सेमीफाइनल के लिए जो जरूरत है हम वह करने की कोशिश करेंगे और अगर अल्लाह ने चाहा तो चमत्कार हो सकता है। यह ऐसा है कि आप 600, 500, 400 रन बनाए और फिर उसी पिच पर विरोधी टीम को 50 रन पर आउट कर दें तब आप 316 रन के जरूरी अंतर से जीत सकते हैं। अगर लगता है कि यह संभव है तो हम कोशिश कर सकते हैं, लेकिन हमें वास्तविकता के साथ रहने के लिए भी तैयार रहना होगा।

पाकिस्तान का उच्चतम स्कोर एक-दिवसीय मैचों में 399 का है जिसे उसने जिम्बाबे के खिलाफ बनाया था।

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित

-पाकिस्तान 350 का लक्ष्य देता है तो उसे 311 रन से मैच जीत दर्ज करना होगा

-पाकिस्तान 400 का लक्ष्य देता है तो 316 रन अंतर से जीत दर्ज करना होगा

-पाकिस्तान 450 रन का लक्ष्य देता है तो उसे 321 रनों से मैच में जीत हासिल करना होगा

लेकिन ये सब संभावनाएं तब ही हैं जब पाकिस्तान पहले बैटिंग करे। यदि बांग्लादेश पहले बैटिंग करती है तो बगैर कोई गेंद फेके ही पाक के सेमीफाइनल में पहुंचने की सभी संभावनाएं ख़त्म हो जाएंगी।

चमत्कार की आस

ऐसा इसलिए है की पाकिस्तान नेट रन रेट में काफी पिछड़ा हुआ है। ऐसा पाक कप्तान ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच में नेट रन रेट की भरपाई उनकी टीम नहीं कर पाई। यदि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती है तो पाकिस्तान को लक्ष्य का पीछा करना होगा। जैसा की हम जानते हैं कि बाद में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम केवल अपना रन रेट ही बढ़ा सकती है इसलिए ऐसी स्थिति न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल से बाहर करने के लिए काफी नहीं होगा। ऐसे में पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना, सपना ही रह जाएगा। इसलिए आज के मैच में पाकिस्तान को चमत्कार से कम कुछ भी नहीं चाहिए।

Story first published: Friday, July 5, 2019, 13:31 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+