For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार कर घर लौटी पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के साथ हुआ बुरा बर्ताव, नहीं आया कोई लेने

By Amit

इस्लामाबाद। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर होकर घर लौटी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेने के लिए एयरपोर्ट पर कोई नहीं आया। सोमवार को जब पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड से हारकर वापस अपने मुल्क लौटी तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उनके लिए ट्रांसपोर्ट की कोई सुविधा नहीं की। यहां तक कि एक महिला क्रिकेटर को उनके पिता बाइक पर बिठाकर ले जाते हुए नजर आए।



इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी महिला विश्व कप में पाकिस्तान टीम को अपने सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सुत्रों के अनुसार वर्ल्ड कप मे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के घटिया प्रदर्शन को लेकर अब टीम में बहुत बड़े बदलाव होने की संभावना है। यहां तक कि कप्तान सना मीर से कप्तानी छिनी जा सकती है। वहीं, महिला कोच सबिह अजहर को उनके पद से बर्खास्त किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार टीम के खराब मैनजमेंट को देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमेन महिला टीम से बेहद नाराज है और वे टीम में जल्द ही फेरबदल करेंगे। टीम में पिछले कुछ टाइम से जो भी खराब प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें बाहर निकाला जाएगा और उनकी जगह नए यंग टैलेंट को मौका दिया जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+