विराट-रैना के खेल और लुक्स पर मरती है यह पाकिस्तानी बाला..
नई दिल्ली। विराट कोहली... केवल नाम ही काफी है... के लिए लड़कियां दिवानी है.. इस बात से किसी को इंकार नहीं है लेकिन अब उनकी शौहरत के चर्चे सरहद पार महिला खिलाड़ियों के बीच में होने लगे हैं, तो अचरज जरूर होता है।
जानिए भारतीय खिलाड़ियों के मजेदार निकनेम. कौन है चीकू और कौन है सु्ल्तान?
मिलिए उन क्रिकेटर्स से जिन्होंने कम उम्र में शादी करके करोड़ों लड़कियों का तोड़ा दिल
इन दिनों विराट के खेल की मुरीद हुईं हैं पाकिस्तानी महिला बल्लेबाज बिसमाह मारूफ... जिन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है कि वो विराट को उनके गुड लुक्स के कारण नहीं बल्कि खेल के कारण खासा पसंद करती हैं और उन्हीं की तरह अपनी टीम के लिए खेलना चाहती हैं। मालूम हो कि बिसमाह..की उम्र मात्र 24 साल है और अभी हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और ओडीआई सीरीज में अपनी टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभायी है।
Posted by Ankur Sharma on Thursday, October 8, 2015
इसके अलाला बिसमाह को सुरेश रैना भी भाते हैं, वो रैना के खेल के साथ स्माइल की भी बहुत बड़ी फैन हैं। बिसमाह कहती हैं कि उन्हें रैना की बैटिंग स्टाइल पसंद है।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला बल्लेबाज बिसमाह मारूफ लेफ्ट हैंडर हैं और उन्होंने कराची टी20 में 109 और 133 रन की मैच विनिंग पारियां खेलकर पाकिस्तान क्रिकेट में तहलका मचा दिया था। बिसमाह के खुद भी बहुत सारे फैंस हैं।बिसमाह अच्छी लेगस्पिनर भी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

