For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैदान के बाहर भी पाकिस्तान ने जीता दिल, नामिबिया के ड्रेसिंग रूम में की सरप्राइज विजिट- VIDEO

नई दिल्लीः समय बड़ी बलवान चीज है। आप किसी के बारे में कोई भी धारणा बना लीजिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। समय के साथ हर चीज खुद को साबित और फेल करती रही है और करती रहेगी। कौन सोच सकता है वो पाकिस्तान जो कुछ सप्ताह पहले आईसीसी से गुहार लगा रहा था कि उसका फंड ना रोका जाए और यह भी चिंता जता रहा था कि भारत चाहेगा तो पाक क्रिकेट का बेड़ा गर्क हो जाएगा, आज वही पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में सबका बड़ा भाई बनकर छा गया है। केवल इंग्लैंड की टीम ही पाकिस्तान को रोकने की स्थिति में है। और जिस भारत को दुनिया के क्रिकेट का पितामह माना जाने लगा था वह किसी तरह अपना मुंह छिपाकर यूएई छोड़ने की फिराक में दिखने लगा है।

क्रिकेट कोई चमत्कार कर दे तो बात अलग है वर्ना भारतीय क्रिकेट टीम ने तो खिताब जीतने के सपने को चूर कर दिया है। वास्ताविकता की बात करेंगे। अब भारत के पास सिवाए राम भरोसे के कुछ बचा नहीं है। दूसरी और पाकिस्तान टीम है जिसने नामिबिया को 45 रनों से हराकर अपना बड़ा कद दिखाया। हम चाहे जो भी कहें, लेकिन क्रिकेट की नजर से ये बड़ी खूबसूरत बात है। पाकिस्तान जैसे मुश्किल समय से गुजरे रहे क्रिकेट देश का उभार हर नजर में सराहनीय है।

पाक खिलाड़ी भी इस पल का लुत्फ उठा रहे हैं और वे क्रिकेट के बाकी छोटे देशों के प्रति अपनी जिम्मेदारियां भी बखूबी समझ रहे हैं। यही कारण है जब पाकिस्तानी खिलाड़ी मैच जीतने के बाद नामिबिया के ड्रेसिंग रूम में आए तब हैरानी के साथ सुखद आश्चर्य भी हुआ।

शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद हफीज, हसन अली, फखर जमान और शादाब खान ने नामिबिया के साथ अपने कुछ पल शेयर किए जिसका वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट ने शेयर किया है। इस दौरान मोहम्मद हफीज की बातचीत वीडियो का हाईलाइट्स कही जा सकती है। नामिबिया एक ऐसी टीम रही है जिसने क्वालिफाइर में लड़कर मुख्य दौर में जगह बनाई थी। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उनको इसके लिए बधाई और आने वाले मैचों के लिए गुड लक भी कहा।

यहां एक लंबा वार्तालाप हुआ जहां किसी तरह की फॉर्मलिटी नहीं की गई। मंगलवार की रात, पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई।

Story first published: Wednesday, November 3, 2021, 17:22 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+