विश्व कप में सुरक्षा बढ़ायेगा पाक
कराची, 12 फरवरी: पाकिस्तान में आये दिन आतंकी वारदातों के कारण यहां खतरे में पड़ रहे क्रिकेट को बचाने की कवायद तेज कर दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसके लिए सबसे पहला कदम 2011 में होने वाले विश्व कप के मैचों की सुरक्षा बढ़ाने का उठाया है।
क्रिकेट विश्व कप 2011 की मेजबानी इस बार भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश संयुक्त रूप से कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा कारण इन चारों देशों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में पीसीबी का दावा है कि विश्व कप में सुरक्षा को लेकर कोई बाधा नहीं आयेगी।
पीसीबी के चेयरमैन एजाज बट्ट ने मीडिया से बताया कि विश्व कप के मैचों के लिए पाकिस्तान की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जाएंगे, हालांकि आईसीसी भी अपने प्रबंध करेगा।
बट्ट ने कहा कि ज्यादातर लोग यहां के सुरक्षा इंतजाम से खुश हैं। पाक सरकार भी इसमें मदद करेगी।
गौरतलब है कि 2008 में पाकिस्तान में प्रस्तावित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सुरक्षा कारणों से टल गई थी। यही नहीं 2009 में होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी भी पाक से छीन ली गई है। उस दौरान दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान में खेलने से इंकार कर दिया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications