धोनी नहीं बल्कि विराट कोहली टीम के मैच फिनिशर: गंभीर
नयी दिल्ली। क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को मैच फिनिशर के तौर पर देखना पसंद करते हैं। लेकिन सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ऐसा नहीं मानते। गंभीर का कहना है कि कप्तान धोनी नहीं बल्कि विराट कोहली टीम के मैच फिनिशर हैं। गंभीर ने ये बात एक टीवी इंटरव्यू में कहा। गंभीर ने कहा कि धोनी को यह टैग मीडिया ने दिया है।
गंभीर ने कहा कि मेरे लिये विराट फिनिशर हैं। उनकी दलील है कि एक ओपनर भी फिनिशर हो सकता है। गंभीर के मुताबिक धोनी को यह मालूम होना चाहिए कि वो किस क्रम पर बैटिंग करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जरुरी नहीं कि फिनिशन छठें या सातवें नबंर पर बैटिंग करे। धोनी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि एक कप्तान तभी अच्छा होता है जब उसकी टीम अच्छी होती है।
उनके मुताबिक कप्तान सिर्फ रणनीति बना सकता है लेकिन बाकी दस खिलाड़ी उस पर अमल करते हैं। गंभीर ने कहा कि अगर कप्तान टीम को जीत दिला सकता तो हमारे पास और भी कई वर्ल्ड कप होते। गंभीर ने कहा कि टी 20 वर्ल्ड कप के लिए युवराज का फॉर्म में होना जरुरी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
