Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Independence Day 2019 : गंभीर ने कविता के जरिए तो सहवाग ने शायरी अंदाज में दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। भारत आज यानि की 15 अगस्त के दिन 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर टीम इंडिया के सदस्यों सहित तमाम भारतीय स्पोर्ट्स स्टार्स ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भारतीय टीम के सदस्यों सहित तमाम भारतीय स्पोर्ट्स स्टार्स ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शायरी अंदाज में तो क्रिकेटर से बीजेपी के सांसद बने गौतम गंभीर कविता के जरिए संदेश दिया।

वहीं बीसीसीआई ने एक विडियो शेयर किया, जिसमें टीम के सदस्यों ने एक के बाद एक स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते नजर आए। बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल वेस्ट इंडीज दौरे पर है। जहां उसने एक दिन पहले ही बुधवार को मेजबान टीम को तीसरे वनडे में हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की। इसस पहले भारतीय टीम ने टी-30 सीरीज में 3-0 की एकतरफा जीत दर्ज की थी।

सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है, सर हमेशा ऊँचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है।' वहीं गौतम गंभीर ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा- मेरे लहू से भीगकर भी, ये मिट्टी रहनी चाहिए; मैं रहूं या न रहूं, मेरा देश रहना चाहिए। 73वें स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने देश की प्रगति और शांति की कामना करते हैं। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ! जय हिंद

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! हमने पिछले 72 वर्षों में जो हासिल किया उस पर गर्व है। आइए हम सब बाल विकास पर ध्यान लगाएं, यह हमारे राष्ट्र को स्वस्थ, संपन्न और खुशहाल रखेगा।'

महिला पहलवान गीता फोगाट ने लिखा- सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जय हिंद, जय भारत...! उन्होंने इस ट्वीट के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह तिरंगे को सैल्यूट करते दिख रही हैं।

देंखें अन्य खिलाड़ियों के ट्वीट-

Story first published: Thursday, August 15, 2019, 12:41 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+