Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

होटल का खाना खाने के बाद पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज की हालत खराब हुई

नई दिल्लीः पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज के पेट में दिक्कत हो गई है। उनको पेट का बग लग गया है। वह पाकिस्तान में अपने इलाके के पास एक स्थानीय होटल से खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित हैं। अनुभवी खिलाड़ी को चल रहे राष्ट्रीय टी20 कप प्रतियोगिता में मध्य पंजाब की टीम में शामिल होना था। लेकिन इसके बजाय होटल में परोसा गया खाना खाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई है।

हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से रेस्तरां में परोसे जाने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता के लिए शिकायत की है। ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी ICC T20 विश्व कप के साथ, हफीज T20 कप खेलकर कुछ मैच प्रैक्टिस हासिल करना चाहते थे। ऑलराउंडर वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में है और 38 वर्षीय को अब अपना पेट ठीक होने तक इंतजार करना होगा।

एआरवाई स्पोर्ट्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक हफीज की हालत फिलहाल ठीक नहीं लग रही है। वर्तमान में, खैबर पख्तूनख्वा के साथ राष्ट्रीय टी 20 प्रतियोगिता में पांच मैच पूरे हो चुके हैं।

पाकिस्तान को भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ आगामी टी20 विश्व कप में ग्रुप बी में रखा गया है। उनके साथ ओमान में होने वाले ग्लोबल इवेंट के क्वालिफायर की दो टीमें भी शामिल होंगी। द मेन इन ग्रीन ने 24 अक्टूबर को भारत के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करनी है।

पाकिस्तान की टीम को इस विश्व कप से पहले कई झटके सहने पड़े हैं। पहले तो न्यूजीलैंड ने उनके साथ खेलने से तब मना कर दिया जब यह टीम पाकिस्तान की धरती पर मौजूद होकर ट्रेनिंग कर रही थी। दूसरा झटका इंग्लैंड से लगा है क्योंकि उन्होंने विश्व कप से पहले कुछ टी20 मैच खेलने के लिए अपनी टीम भेजने से इंकार कर दिया।

मोहम्मद हफीज ने तब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के रवैये पर अपना गुस्सा प्रकट किया था। पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने पाकिस्तान टीम को संदेश दिया है कि वे विश्व कप में भारत के साथ न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम को हराकर अपने अपनाम का बदला चुकाए।

Story first published: Sunday, September 26, 2021, 13:59 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+