स्पिनर मयंक की तारीफ कर बुरी फंसी पाक एंकर, जमकर हुई ट्रोल

आईपीएल के खुमार में भारत ही नहीं पाकिस्तान भी डूबा हुआ है और इसी का नजारा देखने को मिला जब पाक एंकर जैनब अब्बास ने एक ट्वीट किया। SRH और MI के बीच इस मैच में गेंदबाजी के लिए मयंक मारकंडे की तारीफ हर कोई कर रहा हैं। लेकिन साहा, शिखर धवन, मनीष पांडेय के अलावा शाकिब का विकेट लेने वाले इस गेंदबाज की तारीफ करना एक पाक एंकर को भारी पड़ा और उनको पाकिस्तानियों ने जमकर ट्रोल किया।

पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास ने मयंक की तारीफ की लेकिन ऐसा करना उनके देश के क्रिकेट प्रशंसकों को रास नहीं आया। जैनब के ट्विटर अकाउंट पर उन्हें काफी कुछ कहा गया।

जैनब अब्बास ने ट्वीट किया, 'आज का दौर लेग स्पिनर्स का है। राशिद खान, शादाब खान, युजवेंद्र चहल और अब मुंबई इंडियंस के मार्कंडेय।' उन्होंने इसके साथ ही हैशटैग किया #MIvCSK

एक पाकिस्तानी यूजर ने कहा कि आईपीएल के बारे में ट्वीट मत करो, ये शर्म की बात है।

तो दूसरे ने कहा कि हम आईपीएल का बॉयकॉट करते हैं। जबकि एक अन्य यूजर ने कहा कि प्लीज, आईपीएल के ट्वीट न करो, हम PSL देखते हैं।

आईपीएल 11 का सातवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। जहां बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हरा दिया। इससे पहले हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जिसे हैदराबाद ने आखरी गेंद पर 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। बेन कटिंग के इस ओवर में उसने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें: SRHvMI: बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हराया

Story first published: Friday, April 13, 2018, 12:35 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+