For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप से पहले फाॅर्म में लाैटा यह पाकिस्तानी बल्लेबाज, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आईसीसी द्वारा आयोजित इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच जारी 5 वनडे मैचों की सीरीज में रनों का अंबार लगता दिख रहा है। पहला मैच बारिश की भेंट चड़ा लेकिन अगले दोनों मैच पाकिस्तान हार गया। पाकिस्तान भले ही सीरीज में पिछड़ गया लेकिन उनकी ओपनिंग जोड़ी फाॅर्म में लाैट चुकी है। इमाम उल हक ने ब्रिस्टल में हुए तीसरे मैच में 131 गेंदों में 151 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे ज्यादा की औसत से रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया।

इस मामले में छोड़ा पीछे

इस मामले में छोड़ा पीछे

उनकी इस पारी में 16 चाैके व 1 छक्का रहा। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 1 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो वो इन सभी में रन औसत के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली ने अब तक खेले 227 वनडे की 219 पारियों में 59.57 की औसत से 10,843 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 41 शतक और 49 अर्धशतक निकले हैं। वहीं इमाम उल हक ने अब तक खेले 27 मैचों की 27 पारियों में 1381 रन 60.04 की औसत और 82.20 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

धोनी को लेकर खुलासा, जब कप्तान थे तो खिलाड़ियों पर लगाना चाहते थे 10 हजार का जुर्माना

नीदरलैंड के बल्लेबाज है पहले स्थान पर

नीदरलैंड के बल्लेबाज है पहले स्थान पर

वनडे में सर्वश्रेष्‍ठ बल्लेबाजी औसत (कम से कम 1000 रन) की बात करें तो सबसे पहला नाम नीदरलैंड के बल्लेबाज रेयान टेन डोश्‍चाटे का आता है जिनका औसत 67.00 है। उनके बाद 60.04 की औसत के साथ इमाम उल हक (पाकिस्‍तान) दूसरे नंबर पर, 59.58 की औसत के साथ विराट कोहली (टीम इंडिया) तीसरे नंबर पर हैं।

1. रेयान टेन दुसाचे- 67.00

2. इमाम उल हक- 60.04

3. विराट कोहली- 59.58

4. माइकल बेवेन- 53.58

5. एबी डिविलियर्स- 53.50

इमाम की पारी पर फिरा पानी

इमाम की पारी पर फिरा पानी

बता दें कि पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 9 विकेट खोकर 359 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इमाम के अलावा हरीश सोहेल(41), आसिफ अली(52) ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में उतरी इंग्लैंड टीम ने जेसन राॅयव जाॅनी बेयरस्टो की शानदार ओपनिंग की बदाैलत लक्ष्य को आसान किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 17.3 ओवर में 159 रनों की साझेदारी कर डाली। राॅय ने 76 तो बेयरस्टो ने 128 रनों की पारी खेली, जिसकी बदालैत इंग्लैंड ने 44.5 ओवर में ही 6 विकेट रहते मैच हासिल कर लिया।

भारत की वर्ल्ड कप टीम से खुश नहीं हैं गाैतम गंभीर, बताई सबसे बड़ी कमी

Story first published: Thursday, May 16, 2019, 12:27 [IST]
Other articles published on May 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+