For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने मचाया धमाल, टी-20 में बनाया ऐसा रिकॉर्ड की आप नहीं कर सकेंगे यकीन

नई दिल्ली। खेल जगत में ऩए रिकॉर्ड बनना और बिगड़ना ही इस खेल की प्रासंगिकता को और बढ़ाता है, वैसे ही क्रिकेट की दुनिया में भी रोज नए कीर्तिमान गढ़ने की कोशिश होती है लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे रिकॉर्ड बन जाते हैं जो लंबे समय तक अपनी पहचान खेल जगत में बनाए रखते हैं, वैसा ही एक रिकॉर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम के घातक गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने T20 में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल इरफान ने टी-20 क्रिकेट में सबसे किफायती (इकोनॉमिक) गेंदबाजी कराने का रिकॉर्ड बनाया। आपको बता दें कि पिछले दो साल से इरफान पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

36 साल के इरफान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए शनिवार रात यह उपलब्धि हासिल की। इरफान ने सेंट कीट्स और नेविस के खिलाफ चार ओवर में तीन ओवर मेडन निकाले और सिर्फ एक रन देकर दो विकेट भी अपने नाम किए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान ने चार ओवरों की 24 गेंदों में से 23 गेंदें खाली निकालीं। उन्होंने क्रिस गेल और इविन लुईस को आउट किया।
हालांकि इरफान की इस सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बावजूद उनकी टीम बारबाडोस ट्राइडेंट्स को हार का सामना करना पड़ा। बारबाडोस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 147 रन बनाए, जिसे कीट्स की टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इरफान ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के लिए अब तक 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15 विकेट हासिल किए हैं। टी-20 में 18 रन पर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।

Story first published: Monday, August 27, 2018, 9:23 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+