For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बल्लेबाजी में बनाया विश्व रिकॉर्ड!

By Rajeevkumar Singh

नई दिल्ली। नॉटिंघम में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट के तीसरे वनडे मैच में कई नए रिकॉर्ड बने। इस मैच में इंग्लैंड ने 444 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस मैच में हालांकि पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा लेकिन गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

आखिर मोहम्मद आमिर ने क्या कमाल किया?

इंग्लैंड के खिलाफ जीतने के लिए पाकिस्तान को 445 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था। पाकिस्तान के बल्लेबाज इस विशाल स्कोर का पीछा करने में फिसड्डी साबित हुए और 9 खिलाड़ी 199 रन पर आउट हो चुके थे। लेकिन 11वें नंबर खेलने आए तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाकर 58 रन बनाया और एक नया और अनूठा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करके किसी खिलाड़ी ने इतने रन नहीं बनाए थे।

मोहम्मद आमिर बने दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज

11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले मोहम्मद आमिर दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस नंबर पर आकर अब तक कोई भी क्रिकेट खिलाड़ी अर्द्धशतक नहीं लगा पाया था।

शोएब अख्तर ने इससे पहले बनाए थे 43 रन

मोहम्मद आमिर से पहले 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाड़ी शोएब अख्तर ने 2003 में 16 गेंदों पर 43 रन बनाए थे लेकिन वह 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए थे। अब मोहम्मद आमिर के बाद 11वें पर बल्लेबाजी करके सबसे अधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में शोएब अख्तर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मखाया नतिनी हैं। उन्होंने 2004 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 रन बनाए थे।

मैच फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के बाद आमिर ने की क्रिकेट में वापसी

2010 में मोहम्मद आमिर मैच फिक्सिंग के मामले में फंसे। दोषी करार होने के बाद सजा काटकर उन्होंने फिर से क्रिकेट में वापसी की और अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी में कमाल दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+