कोरोना के बीच बिना मास्क के पार्टी कर रहा यह खिलाड़ी
एक ओर जहां पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने कोरोना वायरस के चलते प्रैक्टि कैम्प रद्द कर दिया, लेकिन वही दूसरी ओर पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आये। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह दोस्तों के साथ बार्बेक्यू पार्टी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
इस पार्टी में हसनैन और उनके दोस्त तंदूर पर कबाब बनाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि तस्वीरों में कोई भी आदमी मास्क लगाये हुए नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान के इस गेंदबाज की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई पाकिस्तानी फैन्स ने सवाल उठाते हुए उनकी आलोचना की है।

प्रैक्टिस कैम्प नहीं लगा पा रहा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अब तक एक लाख ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जबकि 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी परिसर में रिहायशी कमरों की कमी के चलते जैविक सुरक्षित माहौल बना पाने में नाकाम रही है।
वेबसाइट के अनुसार, 'पीसीबी लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी और गद्दाफी स्टेडियम में अभ्यास शिविर लगाना चाहता था जहां 25 खिलाड़ी अलग थलग अभ्यास कर सकें, लेकिन वहां इतने लोगों के ठहरने की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भी बढ़ गए हैं।'

40 दिन पहले इंग्लैंड जाना चाहती है पाकिस्तान की टीम
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम मंगलवार को मैनचेस्टर पहुंच चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को इंग्लैंड लाने के लिये ईसीबी विशेष विमान भेजने वाली है और उसके रहने के भी खासा इंतजाम होने वाले हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से जल्दी पहुंचने की बात कर रहा है, जबकि ईसीबी को इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरु हो रही टेस्ट सीरीज का इंतजाम करना है।


Click it and Unblock the Notifications
