For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद फूटा पाकिस्तान के कोच का गुस्सा, टीम को लेकर कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। एशिया कप 2018 का वो मुकाबला अब समाप्त हो चुका है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था, दरअसल हम बात कर रहे हैं भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मंगलवार को मुकाबले की। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाक को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी और सफलता का परचम फहराया। बता दें कि इस मुकाबले से पहले पाक को भारतीय टीम के खिलाफ बेहद मजबूत आंका जा रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया वहीं इस हार के बाद पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने भारत के खिलाफ अपने बल्लेबाजों को दोषी ठहराते हुए कहा कि वे दबाव से नहीं निपट पाए।

ये भी पढ़ें-10 ओवर में 10 रन देकर 8 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी

कोच ने बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदारः गौरतलब हो कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक की टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और पूरी टीम 162 रन पर ही ढेर हो गई। इस हार के बाद पाक के कोच ने कहा कि हमने अपनी भूमिका से बाहर बल्लेबाजी की जो काफी निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार को आगे बढ़कर खेलना इमाम उल हक की भूमिका नहीं है। उठाकर मारते हुए खेलना और कैच दे देना सरफराज (अहमद) की भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, 'दबाव इमाम पर हावी रहा। उन्होंने गेंदबाजों के बारे में कहा कि गेंदबाजों पास बचाव करने के लिए अधिक स्कोर नहीं था लेकिन आर्थर ने कहा कि वे इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। गौरतलब हो कि भारत-पाक का एक और मुकाबला 23 सितंबर को एशिया कप में देखने को मिलेगा।

Story first published: Thursday, September 20, 2018, 14:59 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+