VIDEO : क्यों हारी पाकिस्तानी टीम, शोएब मलिक की वायरल तस्वीर पर फैंस ने उठाए सवाल
नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप के 22वें मैच में पाकिस्तान का भारत के साथ मुकाबला हुआ जिसे उसे बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान टीम ने भारत के खिलाफ अपना खराब रिकाॅर्ड जारी रखते हुए डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच 89 रनों से गंवा दिया। पाकिस्तान की हार पर कई सवाल भी खड़े हो गए। सवाल खड़े हुए हैं सरफराज अहमद की कप्तानी और टीम मैनेजमेंट पर। वहीं पाकिस्तानी फैंस भी सोशल मीडिया पर अपनी टीम के खिलाफ खूब भड़ास निकाल रहे हैं।
|
पाक टीम की वायरल तस्वीर पर फैंस ने उतारा गुस्सा
दरअसल, सोशल मीडिया पर शोएब मलिक की एक होटल में बैठे हुए तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह पार्टी करते दिख रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी सानिया मिर्जा भी नजर आईं। इस तस्वीर को देखते ही पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा फूट गया कि मलिक का बल्ला मैच में चला नहीं जबकि यहां पार्टी करने में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर एक पाकिस्तानी फैन ने रोते हुए टीम को खरी खोटी सुनाई। फैंन बोला- मुझे पता चला कि कर रात ये बर्गर खाते रहे हैं। ये पिज्जे खा रहे हैं। इनसे क्रिकेट छुड़ाओ और दंगल लड़वाओ। उनकी कोई फिटनेस नहीं है। हम यहां उम्मीदें लगाकर बैठे हैं तो ये बर्गर खा रहे हैं।
|
बुजुर्ग महिला भी उतार चुकी है गुस्सा
इससे पहले मैच के बीच में ही एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सामने आया था जिसने भी पाकिस्तान टीम को जमकर लताड़ा। यह वीडियो 1 मिनट 44 सेकेंड का है जिसमें महिला पाकिस्तान टीम पर अपना गुस्सा निकालती नजर आ रही है। महिला कह रही है कि भारत से हारने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तो हो रही है लेकिन साथ में मुल्क की बेइज्जती भी हो रही है। महिला ने कहा कि भारत के आगे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम चूहे बन जाती है। महिला ने कहा कि मेरा पेगाम है क्रिकेट वालों को कि इतनी बेइज्जती मत करवाएं जितनी करवा रहे हो। बहुत करवा रहे हैं बहुत करवा रहे हैं और जहां भेजते हैं वहीं से हार के आ जाते हैं। पता नहीं कौन इनको भेजता है। जो भेजता है उनको भी शर्म आनी चाहिए। कम से कम अपने मुल्क की तो बेइज्जती ना करवाएं। मुलक की बेइजती करवाई जा रहे हैं, करवाई जा रहे हैं, कितने शर्म की बात है।

अख्तर भी निकाल चुके हैं गुस्सा
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी टीम पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा, ''हमारी मैनेजमेंट बेवकूफ है। हमारा कप्तान मैनेजमेंट के सामने मामू बना हुआ है। उसे कुछ समझ ही नहीं आती। वो कुछ भी नहीं करा सकता। 10वीं क्लास के बच्चे की तरह है, जिसे कहते हैं कि जा करके आ।'' शोएब ने हर खिलाड़ी की बारी-बारी से आलोचना की. उन्होंने हसन अली की आलोचना करते हुए कहा कि वो सिर्फ टी-20 खेलना चाहते हैं। बाबर आजम के बारे में उन्होंने कहा कि बेकार में उन्हें बड़ा बैट्समैन बना दिया गया है। शोएब ने कहा कि इमाम-उल-हक कवर ड्राइव खेलना नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते लगभग खत्म हो गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
