Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डोप टेस्ट में फेल हुए पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज अहमद शहजाद, बैन लगना तय

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ कई और कारणों से भी चर्चा में रहते हैं। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। किस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि उनके नाम की पुष्टि तो नहीं की है लेकिन पाकिस्तान के लोकल अखबारों में उनके नाम का खुलासा हो गया है। फर्स्टपोस्ट की खबरों की अगर मानें तो खबर तो यहां तक हैं कि गांजे का सेवन करने के कारण ही वह डोप टेस्ट में पास नहीं हो सके हैं। गौरतलब हो कि अप्रैल- मई में पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट पाकिस्तान कप के दौरान यह डोप टेस्ट किया गया था। इस टूर्नामेंट में अहमद शहजाद ने खैबर पख्तूनवा टीम की ओर से हिस्सा लिया था। बता दें कि अहमद शहजाद हाल ही में स्कॉटलैंड के खिलाफ दो वन डे मुकाबलों की सीरीज मे पाकिस्तान की टीम की ओर से भी खेले थे। वहीं अगर उन पर डोपिंग के आरोपों की पुष्टि हो जाती है तो फिर उनपर तीन महीने की पाबंदी लग सकती है।

सजा मिलना है तयः खबरों की अगर मानें तो डोप टेस्ट में फेल होने के बाद अब पाकिस्तान के इस बल्लेबाज पर बैन लगना तय है। खबर है कि शहजाद पर 3 महीने का बैन लग सकता है। हालांकि इससे पहले शहजाद पीसीबी के सामने अपनी सफाई रखेंगे। अहमद शहजाद के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के फैंस उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी डोपिंग में पकड़ा गया हो। इससे पहले पाकिस्तान के शोएब अख्तर, अब्दुर रहमान, रजा हसन, मोहम्मद आसिफ जैसे खिलाड़ी भी डोप टेस्ट में फेल हुए हैं।

Story first published: Thursday, June 21, 2018, 14:36 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+