For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शतक जमाने के बाद महिला एंकर पर भड़के बाबर आजम, कहा- 'अपनी हद में रहो!'

Babar Azam slams anchor Zainab Abbas on Twitter, Know Why |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज बाबर आजम के लिए यह साल शानदार रहा है। साल 2018 में उनके बल्ले ने टेस्ट मैचों में खूब रन उगले हैं। पाकिस्तान फिलहाल न्यूजीलैंड के साथ दुबई में सीरीज खेलने में व्यस्त है जिसमें दूसरे टेस्ट मैच में बाबर ने अपना टेस्ट शतक जमाया। पहली पारी में उन्होंने कुल 127 रन बनाए।

बाबर को अपनी पारी के लिए क्रिकेट बिरादरी से काफी तारीफ मिली लेकिन उनका मूड तब खराब हो गया जब जैनब अब्बास नाम की एंकर ने एक ट्वीट कर दिया। इस दौरान जैनब ने ऐसी टिप्पणी कर डाली कि बाबर ने उनको जवाब देते हुए अपनी हद में रहने तक की नसीहत दे दी।

हुआ यूं कि बाबर की शतकीय पारी पर शुभकामनाएं देते हुए जैनब ने कहा, बाबर आजम आप अच्छा खेले। यह देखकर भी अच्छा लगा कि 'बेटे के शतक' का जश्न मना रहे मिकी आर्थर को खिलाड़ियों ने बधाई दी।' जैनब का 'बेटे का शतक' लिखना बाबर को नागवार गुजरा। उन्होंने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- कुछ कहने से पहले सोच लो और अपनी हद पार करने की कोशिश मत करो।'

बता दें कि बाबर की प्रतिक्रिया के बाद फैंस ने भी जैनब अब्बास को निशाना बनाना शुरू कर दिया और कहा कि अपने देश के खिलाड़ियों के लिए सोच समझ कर बोलो।

Story first published: Tuesday, November 27, 2018, 10:53 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+