पाकिस्तानी क्रिकेटर ने BCCI ने लगाई गुहार, कहा मैं मर रहा हूं
नयी दिल्ली। एक पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारतीय क्रिकेटर कंट्रोल बोर्ड से मदद की गुहार लगाई है। पाकिस्तान के लिए 79 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले टेस्ट क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बीसीसीआई ने मदद के लिए भावुक अपील की है। स्पॉट फिक्सिंग के कारण आजीवन प्रतिबंध झेल रहे दानिश कनेरिया ने बीसीसीआई से खुद के लिए आर्थिक मदद मांगी हैं।
कनेरिया ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया है और कहा है कि वो अपनी आखिरी बतच पर जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि कहां तक जी पाऊंगा। मैं मर रहा हूं। उन्होंने कहा कि उनमें अभी क्रिकेट बची है। अगर बीसीसीआई मदद करें तो वो भारत के युवा खिलाड़ियों को स्पिन के गुर सिखा सकते हैं।
कोहली के नाम 4 बड़े रिकॉर्ड, सबसे तेज 25 शतक लगाने वाले खिलाड़ी
कनेरिया ने बीसीसीआई ने मदद की अपील करते हुए खुद को निर्धोष बताया है। उन्होंने कहा है कि खुद को निर्धोष साबित करने में वो बीसीसीआई से मदद चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई उनकी मदद कर सकती है और उनकी जान बचा सकती है। वो चाहते हैं कि बीसीसीआई उनकी इस अपील को आईसीसी तक ले जाए।
Video- क्रिकेट की दुनिया का नया सितारा, देखिये दोनों हाथों से गेंदबाजी
कनेरिया के मुताबिक खुद के खिलाफ आजीवन प्रतिबंध हटाने के लिए उन्होंने कई बार प्रयास किया, लेकिन हिंदू होने की वजह हर बार उनके खिलाफ फैसला आया। आपको बता दें कि इंग्लिश काउंटी में एसेक्स के लिए खेलते हुए कनेरिया पर मैच फिक्सिंग करने का आरोप था। जांच में दोषी पाए जाने के बाद कनेरिया पर पाक क्रिकेट बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
