For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमां संग अफेयर पर जरीन खान ने कही बड़ी बात, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। क्रिकेट और सिनेमा में चर्चित हस्तियों की दिल की डोर गाहे बगाहे एक दूसरे से मिल ही जाती है। कुछ प्रेम कहानियां मुकम्मल हो जाती हैं कुछ के सिर्फ अफसाने रह जाते हैं। आजकल एक और क्रिकेटर और अभिनेत्री का नाम एक दूसरे से जुड़ रहा है। वो नाम है बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान और पाकिस्तान के क्रिकेटर फकर जमां का।

सोशल मीडिया पर रिश्ते की खबरें:

सोशल मीडिया पर रिश्ते की खबरें:

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमान के रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया काफी रफ्तार से चल रही हैं। जरीन खान का नाम पाकिस्तानी स्टार ओपनर फखर जमान के साथ जोड़ा जा रहा था। अब जरीन ने फखर के साथ रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कही है।

जरीन ने खबरों को बताया बकवास:

जरीन ने खबरों को बताया बकवास:

सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जरीन खान ने इन खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों को बकवास बताया है। ट्विटर पर किसी न्यूज वेबसाइट की खबर को शेयर करते हुए 31 वर्षीया एक्ट्रेस ने लिखा, 'बुलशिट'। यानी एकदम बकवास कहा है। जरीन और फकर के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं हैं।

सोशल मीडिया से आई खबरें:

सोशल मीडिया से आई खबरें:

दोनों के अफेयर क खबरें जमकर वायरल हो रही हैं और माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब जरीन ने चुप्पी तोड़कर सबकुछ स्पष्ट कर दिया है। बता दें फकर जमां का बल्ला एशिया कप में शांत रहा वह पाकिस्तान की तरफ से वनडे में दोहरा शतक मारने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

Story first published: Tuesday, October 9, 2018, 15:51 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+