For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेटी के खातिर लड़की बना ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, खुद शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में बने रहे रहते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के कारण लाॅकडाउन में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बेटी के कहने पर लड़कियों की तरह मेकअप किया और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया। हालांकि ये सब उसने अपनी बेटी के कहने पर किया। जी हां, पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने बेटी की जिद्द को पूरी करने के लिए मेकअप किया। हालांकि इस कारण उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा।

कोरोना वायरस के चलते वो घर पर ही हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। इस बार उन्होंने ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जिसको देखर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। वीडियो में उनकी बेटी पास में ही बुर्के में बैठी नजर आईं। सकलैन मुश्ताक वीडियो में नए लुक में नजर आए। उन्होंने पिंक रंग की विग और मेकअप किया हुआ था। वीडियो में सकलैन मुश्ताक ने बताया कि उनकी बेटी ने ये मेकअप किया। साथ ही बताया कि बेटी ने कई साल पहले उनका मेकअप किया था। इस बार जबरदस्ती जिद करके उनका मेकअप किया। वीडियो शेयर करते हुए सकलैन मुश्ताक ने लिखा है कि घर पर ही रहें, सुरक्षित रहें और इस क्लिप को एन्जॉय करें।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

यह वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हुआ। इस वीडियो पर सकलैन मुश्ताक को खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कहा, ''मेकअप थोड़ा ज्यादा हो गया है।'' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ''कोरोनावायरस ने सकलैन के अंदर की औरत को जगा दिया है।'' बता दें कि अन्य देशों की तरह पाकिस्तान में कोरोना वायरस तेजी के साथ फैल रहा है। यहां अब तक लगभग 4000 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो गए हैं वहीं 54 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

Story first published: Thursday, April 9, 2020, 20:50 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+