Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत को भेजा प्यार भरा पैगाम, फैंस हुए गदगद

इस्लामाबाद। जहां एक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमाओं पर तनाव है तो वहीं दूसरी तरफ खिलाड़ी इस तनाव को कम करने का हर भरकस प्रयास कर रहे हैं। भारत को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी भारतवासियों को बधाई दी।

शाहिद अफरीदी में ट्विट कर दोनों देशों के बीच प्यार और शांति बढ़ाने की गुजारिश की। अफरीदी ने लिखा, "भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई, पड़ोसी बदले नहीं जा सकते। हमें मिलकर शांति, सहनशीलता और प्रेम की दिशा में काम करना चाहिए। मानवता को मजबूत होने दें, आशा ना टूटे।"

आफरीदी के ट्वीच के बाद पाकिस्तान व भारत मैं मौजूद उनके फैंस ने भी एक दूसरे को खूब बधाई दी। गौरलब है कि पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाता है।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों और भारतीय खिलाड़ियों के बीच आपसी संबंध काफी अच्छे हैं। अभी हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शाहिद अफरीदी फाउंडेशन के लिए अपना साइन किया हुआ बल्ला गिफ्ट किया था। इससे पहले जब शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट से सन्यास लिया था तब भी विराट कोहली ने अपनी मैच जर्सी पर सभी खिलाड़ियो के साइन सहित अफरीदी को गिफ्ट की थी।

हमने सिर्फ क्रिकेट के लिए फॉलो किया था ........

एक यूजर ने लिखा- लाला (अफरीदी का निकनेम) क्या बात है। हमने सिर्फ क्रिकेट के लिए फॉलो किया था आपको (भारत से) लेकिन आज मान भी गए।

लाला शांति का प्रतीक

एक यूजर ने लिखा- लाला शांति का प्रतीक हैं।

हैप्पी इंडीपेंडेंस डे इंडिया

एक यूजर ने लिखा- हैप्पी इंडीपेंडेंस डे इंडिया, पाकिस्तान की तरफ से प्यार

मुझे उम्मीद है कि नफरत कम होगी

एक यूजर ने लिखा- मुझे उम्मीद है कि नफरत कम होगी। इंसानियत बढ़ेगी। हम पोलिटीशियन की नफरतों के खेल को समझेंगे। शांति को तरजीह देंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+