नई दिल्ली। पाकिस्तान के टी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी को उस वक्त काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब मैकडोनाल्ड्स पर मील के लिए उनका बिल उनके फैन ने चुकाया।
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में जब अफरीदी को उस समय मुश्किल का सामना करना पड़ा जब वह एक रेस्टोरेंट पर मील लेने गये तो उनके पास न्यूजलैंड की करेंसी नहीं थी। ऐसे में आउटलेट ने उन्हें मील देने से इनकार कर दिया। दरअसल अफरीदी के पास उस वक्त यूएस डॉलर था जबकि स्थानीय करेंसी नहीं होने की वजह से उनके एक फैन ने उनका बिल भरा। वकास नवीद नाम के सख्श ने अफरीदी का बिल भरा इसके बाद उन्हें मील मिल सका।
Had us dollars which they wasent taking at nz airport:) but glad 1nce again our media entertaining all of u😀 https://t.co/nDyW9cOJBx
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) January 11, 2016 अफरीदी ने बताया कि शहजाद और मैं यूएस डॉलर को न्यूजीलैंड की करेंसी में बदलवाना भूल गये थे जिसके चलते उन्हें मुश्किल उठानी पड़ी। हमारे पीछे एक सख्श था जिसने हमारा बिल देने की बात कही और वह इस तरह से हमारा न्यूजलैंड में स्वागत करना चाहता था।