For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जिस पाकिस्तानी फैन ने गाया था भारत का राष्ट्र गान, उसने बताया क्यों होना चाहिए भारत-पाक मैच

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा निकल रहा है। देश ने जहां कुछ व्यापारिक रिश्ते तोड़े तो वहीं अब उनके साथ पूरी तरह से खेल संबंध खत्म करने की भी मांग उठ चुकी है। लेकिन इस बीच उस पाकिस्तानी फैन का बयान सामने आया है जिसने कभी भारत का राष्ट्र गान गाते हुए पूरी दुनिया में वाहवाही लूटी थी। जी हां, इस पाकिस्तानी फैन का नाम है आदिल ताज। आदिल ने बताया कि आखिर क्यों विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना चाहिए।

आदिल के इस बयान का वीडियो एएनआई ने शेयर किया है। आदिल ने अपील की है, ''दोनों देशो के बीच मैच होना चाहिए। उन्होने कहा, ''पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने की बातें हो रही हैं। लेकिन बाहर करने से कुछ नहीं होगा। यूएई में अभी भी पाकिस्तानी और भारतीय फैंस में वो प्यार है जो पुलवामा हमले से पहले था। आप पूछे कि 2004 और 2006 में खेले खिलाड़ियों से(यानि की भारतीय क्रिकेटरों से) की आपको उस समय पाकिस्तान से कितना प्यार मिलता था। शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर कई बार कह चुके हैं कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा भारत से प्यार मिला है। अफरीदी के घर में आज भी सचिन द्वारा साईन की गई जर्सी फ्रेम में है। वहीं कोहली ने अफरीदी की रिटायरमेंट पर टीम इंडिया की जर्सी भेंट की जिसपर सभी के हस्ताक्षर थे। कोहली ने मोहम्मद आमिर और अफरीदी को अपना बैट भेंट किया। इसके अलावा और भी कई वाक्या हैं जिससे आपको पता चलेगा कि क्रिकेटर्स खुद में कितने अच्छे से रहते हैं।''

बता दें कि पिछले साल एशिया कप टूर्नामेंट में 19 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले आदिल का वीडियो वायरल हुआ था, उसमें दिखता है कि पाकिस्तानी फैन आदिल स्टेंड्स पर खड़े हैं और पीछे भारत का राष्ट्रीय गान चल रहा है। पाकिस्तानी फैन आदिल भारतीय फैन्स के साथ मिलकर भारत का राष्ट्रगान गा रहे हैं। ये 30 सेकंड का वीडियो भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी वायरल हुआ।

Story first published: Thursday, February 21, 2019, 17:02 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+