
कोहली और एमएस धोनी तो उन्होंने ट्वीट के जरिये पाकिस्तान आने का न्यौता दिया
दरअसल वर्ल्ड इलेवन की टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान पहुंची है। इन तीन टी20 मैचों के होने वाले आयोजन को पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। अपने पसंदीदा विराट कोहली और एमएस धोनी तो उन्होंने ट्वीट के जरिये पाकिस्तान आने का न्यौता दिया है।
|
विराट हम लाहौर में आपको मिस करते हैं
एक यूजर ने लिखा- 'विराट हम लाहौर में आपको मिस करते हैं। क्या आप यहां आएंगे।'
|
'लाहौर में विराट कोहली का प्रदर्शन देखना चाहते हैं'
एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया- 'हमारे देश पाकिस्तान, लाहौर में विराट कोहली का प्रदर्शन देखना चाहता है। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी हमारी इच्छा है कि आप यहां आकर अपनी बल्लेबाजी से हमारा मनोरंजन करें।'
|
'धोनी-कोहली आए तो पाक क्रिकेट पर पड़ेगा बड़ा असर'
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'यदि कोहली और धोनी जैसे खिलाड़ी खेलने के लिए पाकिस्तान आते हैं तो इसका पाकिस्तान में क्रिकेट की बहाली की संभावनाओं पर बड़ा असर होगा।'
|
कुछ भारतीय खिलाड़ियों को भी देखना अच्छा रहेगा
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने ट्वीट कर कहा- वास्तव में खुशी हुई कि पीसीबी-आईसीसी ने पाकिस्तान में क्रिकेट वापस लाने के लिए हाथ मिलाया है। कुछ भारतीय खिलाड़ियों को भी देखना अच्छा रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications
