For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाक पत्रकार ने टीम इंडिया को कहा घर का शेर, ऐसा मिला तगड़ा जवाब कि....

पाकिस्तान पत्रकार उमर कुरैशी ने टीम इंंडिया पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि भारत ने घर में इंग्‍लैंड को 4-0 से हरा दिया- आह। घर में शेर, बाहर खरगोश।

नई दिल्ली। तमाम आलोचनाओं के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, राजनीति हो या खेल, वो कोई मौका नहीं छोड़ता इंडिया पर कटाक्ष करने का लेकिन हर बार उसे मुंह की खानी पड़ती है।

मंगलवार को भी यही हुआ, भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम पर किया। पूरा भारत अपने खिलाड़ियों के इस कारनामे पर झूम रहा था कि इसी बीच पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार उमर कुरैशी को ये बात रास नहीं आई और उन्होंने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि भारत ने घर में इंग्‍लैंड को 4-0 से हरा दिया- आह। घर में शेर, बाहर खरगोश, यही है टीम इंडिया।

इसके बाद उन्‍होंने एक और ट्वीट में लिखा कि इंग्‍लैंड के खिलाफ 4-0 से सीरीज जीतने पर भारतीय मीडिया उन्‍मादित है। वे भूल गए कि यह घर की सीरीज है। जो कि Zzzzzzzzzzzzzz जैसी है।

अब जाहिर है कि उन्होंने ये बात ट्वीट कि वो भी उस देश के बारे में अनाप-शनाप लिखा, जहां क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि धर्म है, तो जवाब तो उन्हें मिलना ही है, सो मिल गया, यूजर्स ने कुरैशी को इतनी तीखी-तीखी बातें लिखीं, जिसे पढ़ने के बाद ये उम्मीद की जा सकती है कि कुरैशी अब भारत पर टिप्पणी करने से पहले कम से कम सौ बार सोचेंगे तो।

लोगों ने कुरैशी को लिखा कि एक पाकिस्‍तानी को क्‍या पता होगा कि घर में सीरीज जीतना किसे कहते हैं? आतंकवाद के चलते कई साल से उनके यहां विदेशी टीमें दौरा नहीं करतीं।

तो वहीं एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि एक पाकिस्‍तानी का घरेलू सीरीज के बारे में बात करना वैसा ही है जैसे गंजा कंघी के बारे में बोले।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+