पाकिस्तानी पत्रकार ने रसेल के बहाने IPL पर उठाया सवाल, स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। पाकिस्तानी के साथ क्रिकेट में भारत के द्विपक्षीय संबंध बिल्कुल खत्म हैं और अब पुलवामा हमले के बाद से तो भारत ने विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं में भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की अनिच्छा जताई है। इसके बावजूद पाकिस्तानियों की भारतीय क्रिकेट पर बारीक निगाहें रहती हैं और वे भारत पर अपनी कसक निकालने के मौके तलाशते रहते हैं। ऐसा कई बार देखा गया है जब पाकिस्तान ने भारतीय क्रिकेट को अपनी अपेक्षा कमतर माना है।
|
पाकिस्तनी पत्रकार ने IPL गेंदबाजी स्तर पर उठाया सवाल
भारत में फिलहाल आईपीएल सीजन छाया हुआ है और कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने कैबिनेट मीटिंग कर आईपीएल के प्रसारण पर अपने देश में रोक लगा दी थी। अब पाकिस्तान के एक पत्रकार ने आंद्रे रसेल के बहाने आईपीएल पर निशाना साधा है। इस पत्रकार ने ट्वीटर पर लिखा है- पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का गेंदबाजी स्तर ऊंचा है..आईपीएल और पीएसएल की गेंदबाजी की तुलना करें..आंद्रे रसेल ने इस साल केवल 4 आईपीएल मैच खेलकर ही अब तक 22 छक्के लगा दिए हैं..जबकि वे पिछले तीन पीएसएल सीजन में 18 मैच खेलने के बाद भी केवल 9 ही छक्के जड़ पाए। यह पत्रकार यहीं पर नहीं रूका। उसने आगे कहा कि हो सकता है रसेल अपनी फीस के हिसाब से छक्के लगाते हों।
|
ब्रॉड ने दिया मुंहतोड़ जवाब-
शाहिद हाशमी नाम के इस पत्रकार के ट्वीट पर इंग्लिश तेज गेंद स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुटकी ली है। उन्होंने इस पत्रकार को जवाब देते हुए कहा है- 'हो सकता है पिचें अच्छी हों? या फिर मैदान छोटे हो सकते हैं? ये भी हो सकता है कि रसेल बेहतर हालातों में बैटिंग कर रहे हों? यह भी हो सकता है कि जब रसेल आते हों तो गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग ना मिलती हो।'

IPL के इस सीजन में गदर मचा रहे हैं रसेल
ब्रॉड ने एक तरह से पक्षपाती मानसिकता के पाकिस्तानी पत्रकार पर जबरदस्त तंज कसा है। उन्होंने ऐसे तमाम क्रिकेटिया कारण गिनाएं हैं जिनके चलते रसेल आईपीएल के इस सीजन में छक्के पर छक्के मार रहे हैं। लेकिन भारतीय विरोधी पाकिस्तानी पत्रकार को इसमें केवल आईपीएल का गेंदबाजी स्तर खराब नजर आया और पाकिस्तानी लीग का बेहतर। आपको बता दें रसेल इस सीजन में जबरदस्त बैटिंग करते हुए 77 गेंदों पर 207 रन बना चुके हैं और 22 छक्के जड़ चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
