नई दिल्ली। कप्तान धोनी.. सिर्फ अपनी बैटिंग और कप्तानी के लिए ही लोगों के दिलों में राज नहीं करते हैं बल्कि उनकी मिस्टर कूल वाली छवि भी लोगों को अपना मुरीद बना लेती है।
धोनी की मुरीद निकलीं पाक कप्तान की बेगम, साक्षी को बताया लकी चार्म
धोनी बतौर खिलाड़ी तो लाजवाब है हीं लेकिन बतौर इंसान भी लोगों के दिलों के हीरो हैं। जिसकी बानगी पेश की है पाकिस्तानी मॉडल और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर मथिरा मोहम्मद ने। जिन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में धोनी की जमकर तारीफ की और कहा कि जो मेरे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स नहीं कर पाये वो मेरे लिए मिस्टर धोनी ने किया जिसकी जितनी तारीफ की जाये वो कम ही है।
मथिरा ने अपने इंटरव्यू में एक वाकया शेयर किया है, उन्होंने कहा कि आज से कुछ साल पहले टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर आयी थी और वो उस वक्त महज 15 साल की थीं, संजोग से एक शाम वो जिस होटल में डिनर कर रही थीं वहां पर भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के खिलाड़ी आ गये थे। मथिरा ने कहा कि मैं भी एक आम इंसान की तरह अपने चहेते क्रिकेट स्टार्स को देखकर बहुत ज्यादा ही एक्साइटेड हो गईं और सबके पास आटोग्राफ लेने पहुंच गई।
Video: विराट के गाला डिनर में धोनी ने गाया.. पल दो पल मेरी जवानी है
हालांकि उस समय कुछ पाक खिलाड़ियों ने मुझे ऑटोग्राफ तो दे दिये लेकिन मेरे ऊपर भड़क भी गये, उन्होंने मुझ पर ताना मारा कि लोग चैन से खाना भी नहीं खाने देते। मेरा मन एक दम से उदास हो गया, मुझे रोने का मन करने लगा और मैं अपनी टेबल की ओर आने लगी कि तभी एक इंडियन क्रिकेटर ने मुझे आवाज दी और कहा कि हम भी क्रिकेटर हैं,यहां आकर आटोग्राफ ले लो।
जानिए धोनी की फिटनेस का राज इस वीडियो में..
मैंने पीछे मुड़कर देखा तो वो कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के बेस्ट कप्तान मिस्टर धोनी थे, मैं अपने जज्बातों को बयां भी नहीं कर सकती कि मुझे उस वक्त कितनी खुशी महसूस हो रही थी। धोनी ने ना केवल मुझे ऑटोग्राफ दिया बल्कि मुझे रिलैक्स होने भी बोला। मथिरा ने कहा कि इतना बड़ा खिलाड़ी और उन्हें घमंड नाम की चीज नहीं, मैं सच में उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। खुदा उन्हें सलामत रखे।