For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वहाब रियाज ने लिया रेड बॉल क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक, बताया कब करेंगे वापसी

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने क्रिकेट के लंबे प्रारूप से ब्रेक ले लिया है। रियाज ने यह फैसला सीमित ओवर की क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए किया है। बाए हाथ के इस तेज गेंदबाज ने लाल गेंद से अपना अंतिम मैच नवंबर 2018 में खेला था जो एक फर्स्ट क्लास मैच था। लेकिन अब वहाब किसी भी फर्स्ट क्लास मैच में लंबे समय तक खेलते नहीं दिखाई देंगे।

वहाब ने अपने इस फैसले के बारे में पीसीबी को अवगत करा दिया है। वहाब रियाज ने गुरुवार को घोषणा की कि वह खेल के लंबे प्रारूप से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले रहे हैं और फिलहाल सिर्फ एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट पर ध्यान लगाएंगे। वह पाक के प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट कायदे आजम ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं लेंगे। वहाब ने कहा कि वह शनिवार से आमूलचूल बदलाव के साथ शुरू हो रही कायदे आजम ट्रॉफी प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा, ''लाल गेंद के क्रिकेट में पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रदर्शन की समीक्षा के बाद और आगामी सीमित ओवरों के क्रिकेट को देखते हुए मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है।''

हालांकि वहाब ने अभी इसको प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास मानने से साफ इंकार किया है और उनका कहना है कि जब उनको लगेगा कि उनकी फिटनेस उनको लंबे प्रारूप में भी खेलने की इजाजत देती है तो वह दोबारा खेल सकते हैं। लेकिन फिलहाल उनका लक्ष्य वनडे और टी20 ही है। उन्होंने कहा, ''इस दौरान मैं 50 ओवर और 20 ओवर के क्रिकेट पर ध्यान लगाऊंगा और खेल के लंबे प्रारूप के लिए अपनी फिटनेस का आकलन करता रहूंगा। जब मुझे लगेगा कि मैं वापसी कर सकता हूं और साथ ही लाल गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं तो मैं खुद को उपलब्ध रखूंगा।''

बता दें कि हाल ही में पाक के 27 साल के गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी टेस्ट मैचों से संन्यास की घोषणा की है। वे भी बाए हाथ के तेज गेंदबाज हैं। आमिर का ये फैसला पाक दिग्गजों को रास नहीं आया और उनकी आलोचना रमीज रजा, शोएब अख्तर आदि पूर्व खिलाड़ियों ने की थी।

Story first published: Friday, September 13, 2019, 13:09 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+