ट्वेंटी-20 विश्व कप : संगकारा बोले, भारत के खिलाफ जान लड़ा देंगे
रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ खेले गए मुकाबले में मिली शर्मनाक हार के बाद संगकारा ने कहा कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उनकी टीम को किसी भी हाल में अपने आखिरी मुकाबले में भारत को हराना होगा और उन्हें यकीन है कि उनके साथी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बकौल संगकारा, "भारत के खिलाफ जीत हमारी ही होगी। हम इस मैच को इसी अंदाज में देख रहे हैं। हमें जीत से कम और कुछ मंजूर नहीं। हमारे सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अब भी बरकरार है और हम इसके लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।"
सुपर-8 दौर के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पराजित किया था लेकिन रविवार को आस्ट्रेलिया के हाथों उसकी हार हुई। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने रविवार को भारत को पराजित किया। मंगलवार को सेंट लूसिया में वेस्टइंडीज का सामना आस्ट्रेलिया से होना है जबकि श्रीलंकाई टीम भारत से भिड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications