पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आपराधिक मामला
इंग्लैंड में अभियोजन पक्ष तीन पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों पर भ्रष्टाचार के तहत आपराधिक मामला दर्ज करेगा.
पिछले साल अगस्त में लॉर्डस मैच के दौरान मोहम्मद आमिर, सलमान बट्ट और मोहम्मद आसिफ़ पर स्पॉट फ़िक्सिंग का आरोप लगाया गया था.
आरोप था कि तीनों खिलाड़ियों ने सट्टेबाज़ों के साथ साँठगाँठ की और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैच के दौरान पहले से तय ओवर और गेंद पर 'नो बॉल' फेंकीं और फ़्किसिंग की.
अब तीनों खिलाड़ियों और उनके एजेंट मज़हर मजीद अब पर भ्रष्ट तरीके से पैसे हासिल करने और धोखाधड़ी की साज़िश रचने का आरोप लगाया जाएगा.
पिछले अगस्त में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैच में जानबूझकर नो बॉल डालने का आरोप लगने के बाद मोहम्मद आमिर, सलमान बट्ट और मोहम्मद आसिफ़ को निलंबित कर दिया गया था.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद भी मामले की छानबीन कर रहा है. उसकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी.वैसे ये खिलाड़ी तमाम आरोपों से इनकार करते रहे हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
