संगकारा ने बताया इस विश्व कप में कौन तोड़ेगा उनके लगातार 4 शतक का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां आए दिन कई रिकाॅर्ड्स बनते हैं तो कई टूटते हैं। लेकिन कुछ ऐसे रिकाॅर्ड भी हैं जिनपर पूरी दुनिया की नजरें गढ़ी हुई हैं कि आखिर वो कब टूटेंगे। चाहे फिर आप सचिन तेंदुलकर के वनडे में सर्वाधिक स्कोर देख लो या फिर सर्वाधिक शतक। हालांकि इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में कई बल्लेबाजों ने बड़ी पारियां खेल कीर्तिमान किए, लेकिन कुमार संगकारा द्वारा बनाया गया विश्व कप में एक रिकाॅर्ड अभी भी कायम है। यह रिकाॅर्ड है विश्व कप में लगातार 4 शतक लगाने का। श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान को भरोसा है कि उनका यह रिकाॅर्ड टूटेगा, पर काैन तोड़ेगा, उस खिलाड़ी का नाम भी उन्होंने खुद बताया।

ये तोड़ सकता है रिकाॅर्ड

अभी निभा रहे हैं कमेंटेटर की भूमिका
कुमार संगकारा ने श्रीलंका क्रिकेट के लिए बताैर कप्तान और विकेटकीपर के रूप में कई महत्तवपूर्ण योगदान दिया। माैजूदा समय में संगकारा एक कमेंटेटर के ताैर पर क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2000 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2015 में संन्यास लिया। इस बीच के समय में उन्होंने कई रिकाॅर्ड्स अपने नाम किए। बाएं हाथ के बल्लेबाज संगकारा श्रीलंका की 2014 टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे, जो उनके करियर के सबसे महान क्षणों में से एक है। संगकारा ने 2011 में आईसीसी विश्व कप के फाइनल में भी नेतृत्व किया, जहां वे भारत से हारकर दूसरे स्थान पर आए।
कनाडा में लग गई युवराज सिंह की बोली, जानिए किस टीम में हुए शामिल

इस लीग में खेलना संगकारा को लगा मजेदार
संगकारा ने आईपीएल, बीबीएल और सीपीएल सहित दुनियाभर की कई लीगों में टी20 क्रिकेट खेला और एक शानदार करियर बनाया। यहां तक कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी की। यह पूछे जाने पर कि किस लीग में खेलने के लिए सबसे मजेदार है, संगकारा ने जवाब दिया, "आईपीएल महान और सीपीएल मनोरंजन है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
