Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कामरान अकमल ने भी लगाया माैके पर चाैका, इमरान खान को दी ये सलाह

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में अपने फ्लाॅफ शो के चलते चारों तरह से सवालों के घेरे में घिरी हुई है। संकेत मिल रहे हैं कि टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। पाकिस्तान का मजाक तब ज्यादा उड़ा जब उन्हें 16 जून को मैनचेस्टर में भारत के हाथों विश्व कप में लगातार सातवीं हार मिली। इसके बाद कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। वहीं अब उनके विकेटकीपर कामरान अकमल ने भी माैके पर चाैका लगाते हुए टीम की कड़ी आलोचना की। साथ ही टीम को सुधारने के लिए अपने देश के प्रधानमंत्री व पूर्व कप्तान रहे इमरान खान को खास सलाह दे डाली।

पाकिस्तान टीम में लंबे समय से जगह ना बना पाने वाले अकमल ने इमरान खान से मौजूदा टीम के प्रति 'सख्त' होने का आग्रह किया और आईसीसी विश्व कप 2019 में उनकी विफलताओं के कारण टीम मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया। अकमल ने नेशन के हवाले से कहा, "मैं प्रधानमंत्री इमरान खान से, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के संरक्षक भी हैं, निर्मम जवाबदेही शुरू करने और पाकिस्तान क्रिकेट पर भारी नुकसान पहुंचाने वालों के प्रति सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।''

अकमल ने कहा कि हमारे पास और भी कई क्रिकेट हैं जो योग्यता के आधार पर चुने जाते हैं, तो पाकिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी को मजबूत हो सकती है। साथ ही पाकिस्तान की टीम को काफी ऊंचे स्तर पर ले जा सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, ''हमारी टीम ने विश्व कप में ऐसा कोई मैच नहीं जीता जिसमें उसने रनों का पीछा किया हो। पाकिस्तान की एकमात्र जीत तब आई जब उसने मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी कर 300 से ज्यादा का स्कोर किया और उसका बचाव किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ हम पूरी तरह से बिखर गए और 105 रन ही बना सके। टीम की कमियां सामने आ गई हैं।'' बता दें कि पाकिस्तान 5 मैचों में 3 अंक बटोरने में सफल रही। वह अंक तालिका में 9नें स्थान पर है और उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता लगभग बंद हो गया है।

Story first published: Friday, June 21, 2019, 12:24 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+