नयी दिल्ली। साल 2016 का टी 20 वर्ल्ड कप भारत में होने जा रहा है। ऐसे में इस टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान की ओर से बयानबाजी शुरु हो गई है। पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा है कि टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम को खतरा हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शाहरयार खान ने भारत में पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने BCCI ने लगाई गुहार, कहा मैं मर रहा हूं
आपको बता दें कि साल 2012-2013 के बाद पाकिस्तान की टीम पहली बार भारत क्रिकेट खेलने आ रही है। ऐसे में पीसीबी ने कहा कि सरकार को इस पर फ़ैसला करना होगा क्योंकि पाकिस्तानी टीम के लिए ही नहीं आज कल भारत में पाकिस्तान के खिलाफ़ एक मोर्चा खुला हुआ है। शाहरयार ने कहा कि सपरक्षा कारणों की वजह से पहले उनकी मीटिंग बीसीसीआई से नहीं हो सकी, फिर गुलाम अली के कॉन्सर्ट को दो बार कैंसिल करना पड़ा, फिर पाक विदेश मंत्री वहां गए तो मेज़बान का मुंह काला कर दिया गया।
ऐसे में भारत में मैच खेलने जा रही पाकिस्तानी टीम को भी खतरा है। आ पको बता दें कि भारत-पाकिस्तान को 2015-2023 के बीच 6 सीरीज़ खेलनी हैं। वहीं 8 मार्च से 3 अप्रैल तक भारत में टी 20 मैच खेला जाना है। आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के अधिकारियों से शिकायत करते हुए कहा है कि भारत बार बार वादा-खिलाफ़ी करते हुए ऐन मौके पर सीरीज़ से मुकर रहा है। भारत के इस रवैये से पाकिस्तान को लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है।