For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब बाहर, नज़ीर और नवेद की वापसी

By Staff

पाकिस्तान ने अपने सलामी बल्लेबाज़ इमरान नज़ीर और तेज़ गेंदबाज़ राना नवेदुल हसन को श्रीलंका के ख़िलाफ़ 30 जुलाई से शुरू होने जा रही वनडे सिरीज़ के लिए टीम में वापस बुला लिया है.

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच दमबुला में खेला जाना है.

पर रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर को फिलहाल टीम से बाहर ही रखा गया है. पाकिस्तान ने सितंबर में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के लिए संभावित 30 खिलाड़ियों में भी शोऐब अख़्तर को शामिल नहीं किया गया है.

इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने नज़ीर और नवेद को इंडियन क्रिकेट लीग में शामिल होने के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से वंचित कर दिया था. लेकिन अब जबकि उन्होंने टी-20 मुक़ाबलों से अपने संबंध ख़त्म कर लिए हैं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी माफ़ी की स्कीम के तहत उन्हें फिर से खेलने की अनुमति देते हुए टीम में शामिल कर लिया है. इस तरह दोनों खिलाड़ियों की दो साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहने के बाद टीम में वापसी हो रही है.

शोएब टीम से बाहर उधर तेज़ गेंदबाज़ शोऐब अख़्तर को टीम चयन के दौरान इसलिए बाहर ही रखा गया है क्योंकि पिछले हफ़्ते पीसीबी के फ़िटनेस टेस्ट में माँ की बीमारी के कारण शोएब ने शामिल होने से मना कर दिया था. फ़िटनेस टेस्ट के लिए पिछले हफ़्ते ही शिविर लगाया गया था लेकिन उन्होंने उसे बीच में ही छोड़ दिया. शोएब को एक भी गेंद फेंकने का मौक़ा नहीं मिल सका. टीम में सलमान बट की जगह नासिर जमशेद को शामिल किया गया है. चोट के कारण जमशेद ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ के विरूद्ध दो सीरीज़ में हिस्सा नहीं ले सके थे.

श्रीलंका के ख़िलाफ़ शुरू हो रही एकदिवसीय श्रंखला में मिसबाहुल हक़ और शोऐब मलिक ने अपनी जगह बरक़रार रखी है.

श्रीलंका के विरुद्ध टेस्ट सिरीज़ से खुद को बाहर ऱखनेवाले हरफ़नमौला खिलाड़ी शाहिद आफ़रीदी भी वनडे के लिए कमर कसकर टीम में वापस आ गए हैं. पाकिस्तानी टीम में कामरान अकमल के भाई, 19 वर्षीय बल्लेबाज़ उमर अकमल को भी शामिल किया गया है. वह एक मात्र नया चेहरा हैं.

शोऐब के साथ गेंदबाज़ी की शुरूआत करने वाले मोहम्मद आसिफ़ को संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है. प्रतिबंधित दवा लेने के आरोप में उन पर लगने वाली पांबदी 22 सितंबर को ख़त्म हो रही है और उसी दिन चैम्पियंस ट्राफ़ी शुरू हो रही है. अगस्त 22 को अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. पाकिस्तानी वनडे टीम- यूनुस ख़ान (कप्तान), इमरान नज़ीर, नासिर जमशेद, मोहम्मद यूसुफ़, मिसबाहुल हक़, शोऐब मलिक, कामरान अकमल, शाहिद आफ़रीदी, उमर गुल, सईद अजमल, मोहम्मद आमिर, राना नवेदुल हसन, अब्दुर्रज़्ज़ाक़, उमर अकमल, फ़व्वाद आलम, राव इफ़ितख़ार अंजुम

चैम्पियंस ट्राफ़ी (संभावित)- यूनुस ख़ान (कप्तान), सलमान बट, इमरान नज़ीर, नासिर जमशेद, ख़ालिद लतीफ़, अज़हर अली, मोहम्मद यूसुफ़, मिसबाहुल हक़, उमर अमीन, शहरयार ग़नी, शोऐब मलिक, कामरान अकमल, शाहिद आफ़रीदी, उमर गुल, सईद अजमल, मोहम्मद आमिर, राना नवेदुल हसन, यासर अरफ़ात, सरफ़राज़ अहमद, अब्दुर्रज़्ज़ाक़, उमर अकमल, फ़व्वाद आलम, राव इफ़ितख़ार अंजुम, अब्दुर्रऊफ़, मोहम्मद आसिफ़, मोहम्मद तलहा, सोहैल तनवीर, वहाब रियाज़, अब्दुर्रहमान, मोहम्मद हफ़ीज़.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+