3 कारण जिसके चलते तय है IPL 2020 का होना, टल जायेगा T20 विश्व कप
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं जबकि करीब 3 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी के बचने के लिये कई इस समय लॉकडाउन में चले गये हैं जबकि कई लोगों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे बुरा असर खेल जगत पर पड़ा है जो कि पूरी तरह से ठप्प हो गया है। क्रिकेट समेत कई बड़े खेलों के टूर्नामेंट का आयोजन या तो टाल दिया गया है या फिर रद्द हो गये हैं। इसी फेहरिस्त में भारत में आयोजित होने वाली फ्रैचाइजी टी20 लीग आईपीएल को भी अनिश्चितकालीन समय तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप पर भी लगातार संकट के बादल छाये हुए हैं।
और पढ़ें: अमित मिश्रा ने विराट कोहली को लेकर पहले ही की थी भविष्यवाणी, अब सुनाया वो अनसुना किस्सा
ऐसे में जहां रिपोर्टस आईपीएल के रद्द होने की आ रही हैं वहीं फैन्स को अभी भी उम्मीद है कि इसका आयोजन कराया जा सकता है। लेकिन आज हम उन 3 कारणों के बारे में बात करेंगे जिसके चलते कोरोना वायरस के खत्म होते ही आईपीएल 2020 का आयोजन होना तय माना जा सकता है।
और पढ़ें: जब भारत ने बीच टूर्नामेंट में करा ली थी वापसी की टिकट, फिर जीत गया विश्व कप

T20 विश्व कप पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का बयान
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खेल मंत्री ने बयान दिया था कि कोरोना वायरस के चलते टी20 विश्व कप को टाला जा सकता है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर कोरोना वायरस खत्म भी हो जाता है तो टी20 विश्व कप को आयोजित करने में बहुत मुश्किल होगी। जिसका मुख्य कारण है इस टूर्नामेंट में 16 टीमों का शामिल होना है।
उन्होंने कहा,' अगर कोरोना वायरस खत्म भी हो गया तो इतनी टीम और उनके कोचिंग स्टाफ को रोकना और उनकी यात्रा का इतंजाम करना बहुत मुश्किल हो जायेगा। जिसके कारण टी20 विश्व कप का आयोजन मुश्किल नजर आ रहा है।'
ऑस्ट्रेलिया के खेल मंत्री का यह बयान साफ संकेत देता है कि टी20 विश्व कप के आयोजन को टाला जा सकता है जिसके बाद बीसीसीआई के पास आईपीएल 2020 को आयोजित कराने के लिये सितंबर-अक्टूबर का विंडो होगा जिसमें वह इस टूर्नामेंट को आयोजित करा सकता है।

बीसीसीआई ढूंढ रहा है भारत में क्रिकेट शुरू करने का मौका
भारत में भी इस समय लॉकडाउन चल रहा है और क्रिकेट पूरी तरह से बंद चल रहा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा है। इसको दूर करने के लिये बीसीसीआई इस लीग आईपीएल का सहारा ले सकती है। बीसीसीआई इस वक्त सामान्य सीरीज को शुरु करने का जोखिम नहीं उठा सकती। ऐसे में आईपीएल के अलावा कोई दूसरा बड़ा विकल्प नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि बीसीसीआई ने इसे रद्द करने के बजाय स्थगित किया।
ऐसे में अगर बीसीसीआई को सितंबर-अक्टूबर का समय मिल जाता है तो वह आईपीएल 2020 का आयोजन करायेगी।

आईपीएल के लिये खिलाड़ी भी हो जायेंगे तैयार
इस लॉकडाउन से ना सिर्फ क्रिकेट बोर्ड और भारत सरकार का घाटा होगा बल्कि खिलाड़ियों को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अब यदि आईपीएल 2020 नहीं हुआ तो खिलाड़ियों को भी बड़ा झटका लग सकता है जो आर्थिक नुकसान शायद ही कोई खिलाड़ी झेलना पसंद करेगा।
ऐसे में यदि कोई खिलाड़ी इस आर्थिक नुकसान से बचना चाहता है तो उम्मीद यही की जा सकती है कि खिलाड़ी भी इसके लिये तैयार मिलेंगे। तो ऐसे में अगर सरकार, खिलाड़ी और बोर्ड आईपीएल करवाने को तैयार होंगे तो फिर इस लीग को कराने में कोई भी परेशानी नहीं नजर आती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
