इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन के नाम हुई खास उपलब्धि, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को कभी भी वनडे क्रिकेट में बड़ी ताकत के रूप में नहीं देखा गया। इंग्लैंड उन चुनिंदा देशों में शामिल रहा था जिनमें टेस्ट क्रिकेट को ही क्रिकेट माना जाता था। इस फेर में यहां कभी भी उस तरह के बड़े खिलाड़ी विकसित नहीं हुए जो कुछ ही ओवरों की बल्लेबाजी में अपने खेल से विपक्षियों को ध्वस्त कर दें। साल 2015 के विश्व कप तक इंग्लैंड की हालत वडे क्रिकेट में बहुत खराब हो गई थी। ग्रुप चरण से ही हारकर बाहर हो गई यह टीम इस शर्मनाक स्थिति को झेल नहीं सकी थी।
उसके बाद शुरू हुआ इंग्लिश क्रिकेट में सोच और ढांचा परिवर्तन दोनों का दौर। तब से लेकर आज 4 सालों की यात्रा में इंग्लैंड में कायापल्ट हो चुका है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयान मोर्गन की अगुवाई में जिस तरह से इंग्लिश टीम अब खेल रही है उससे आज यह विश्व की सबसे शक्तिशाली वनडे टीम बन चुकी है। आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर वन टीम इंग्लैंड के उद्धार का श्रेय जितना इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड को जाता है, उतना ही टीम के कप्तान इयान मोर्गन को भी जाता है।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज जारी है। सीरीज का अंतिम मैच 19 मई को हैडिंग्ले के लीड्स में खेला गया। इस मैच में इंग्लिश कप्तान मार्गन ने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इयान मोर्गन ऐसे पहले पुरुष बन गए हैं जिन्होंने इंग्लैंड की टीम की 100 ODI मैचों में कप्तानी की है। मजेदार बात यह है कि शार्लेट एडवर्ड्स जो की इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान रह चुकी हैं, इस मामले में टॉप पर बनी हुई हैं।
शार्लेट एडवर्ड्स ने इंग्लिश महिला टीम की कप्तानी 117 ODI में की है। उन्होंने 2005 से लेकर 2016 तक टीम की कमान संभाली थी। जबकि मोर्गन ने इंग्लैंड की कप्तानी 2011 से संभाली थी। इससे पहले एलियस्टर कुक 2010-2014 तक इंग्लैंड की वनडे टीम के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने 69 ODI में टीम की कप्तानी की थी। उसके बाद एंड्रयू स्ट्रॉस का नंबर आता है। उन्होंने 2006 से लेकर 2011 तक 62 मैचों में इंग्लैंड की वनडे क्रिकेट टीम की अगुवाई की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
