गाैतम गंभीर ने गावस्कर को ठहराया झूठा, दिया कप्तान कोहली का साथ
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गाैतम गंभीर ने उस मुद्दे पर विराट कोहली का साथ दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि साैरव गांगुली ने जीत का सिलसिला शुरू किया था। कोहली ने बांग्लादेश को हराने के बाद कहा था, ''जीत का सिलसिला गांगुली की टीम के साथ शुरू हुआ था। जिसे हम आगे बढ़ रहे हैं।'' वहीं सुनील गावस्कर ने बयान दिया था कि कोहली गांगुली को खुश करने के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं। भारतीय टीम 70-80 के दशक में भी जीतती थी। लेकिन जब गंभीर से इसपर सवाल किया गया तो उन्होंने माना कि कोहली का कहना सही है। भा

गंभीर ने जताई सहमति
पूर्व क्रिकेटर गंभीर ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा, ''यह कोहली की निजी राय है। मेरे ख्यास से यह सही भी है। भारत का कोई भी कप्तान रहा हो, सभी डोमिनेट रहे हैं। हम बात करें कपिल देव के दाैर की या फिर सुनील गावस्कर के समय की तो टीम विदेशों में जीत हासिल नहीं कर पाती थी। लेकिन गांगुली के अंडर आपने बाहरी देशों पर जीतना सीखा। अगर कोहली ने ऐसा कहा कि हम उस सिलसिले को अब आगे बढ़ा रहें तो जरूर सही बात है।''

गावस्कर नहीं थे इस बात से सहमत
बता दें कि गावस्कर ने 1976-85 के बीच 47 टेस्ट मैचों की कप्तानी की है जिसमें टीम को सिर्फ 9 मैच में जीत मिली है। वहीं कोहली ने भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए गांगुली की तारीफ की। इसके बाद गावस्कर ने कोहली को कहा था, ''भारतीय कप्तान कोहली ने कहा कि इसकी शुरुआत साल 2000 में दादा गांगुली की टीम से हुई। मैं जानता हूं कि सौरव बीसीसीआई अध्यक्ष हैं, इसलिए कोहली उनके बारे में अच्छी बातें कहना चाह रहे थे। लेकिन मैं आपको बता दूं कि 70-80 के दशक में भी भारतीय टीम जीत रही थी। उस वक्त कोहली पैदा भी नहीं हुए थे।"

लगातार जीत का स्वाद चख रही है टीम
बता दें कि भारत ने बांग्लादेश को दूसरे व अपने पहले डे-नाइट टेस्ट में एक पारी और 130 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। भारत ने घरेलू सरजमीं पर लगातार 12वीं सीरीज जीती। वहीं भारत ने लगातार चौथा टेस्ट मैच पारी के अंतर से जीता है। टेस्ट क्रिकेट के 142 साल के इतिहास में आज तक कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई है। भारतीय टीम लगातार जीत के स्वाद चख रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
