Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsENG: लगातार छठी T-20 हार के साथ भारत ने इंग्लैंड के हाथो सीरीज भी गंवाई

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के हाथों दूसरे टी-20 में 5 विकेटों की हार का सामना करना पड़ा है। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टी20 में लगातार 6ठी हार है। गुवाहटी में हुए इस मैच में इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जवाब में भारत की शुरुआत काफी खराब रही और टीम की दोनों ओपनर सस्ते में आउट हो गई। उसके बाद मध्यक्रम ने कुछ संभलने की कोशिश की लेकिन वह भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रहे।

केवल मिताली राज ही 20 रनों की पारी खेल सकी। यह इस मैच में भारतीय पारी का टॉप स्कोर भी रहा। भारत को इस मैच में इंग्लिश गेंदबाज कैथरीन ब्रंट ने खासा तंग किया जिन्होंने 4 ओवर के अपने कोटे में केवल 17 रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए। भारतीय टीम इस मैच में निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम ने 5 गेंद रहते हुए ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

इंग्लैंड की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज डीएन व्याट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली और वे अंत तक आउट नहीं हुईं। उनके अलावा बाकी इंग्लिश बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके। एक समय टीम इंडिया ने वापसी करते हुए अंग्रेज टीम का स्कोर 56 रन पर 4 विकेट कर दिया था। लेकिन तभी व्याट ने विनफिल्ड (29) के साथ मैच जिताने वाली साझेदारी करके संकट से उभार लिया। भारत की ओर से एकता बिष्ट ने 2, दीप्ति शर्मा और आरपी यादव ने 1-1 विकेट लिया। अब दोनों टीमों के बीच अंतिम टी-20 मैच शनिवार को गुवाहटी में ही खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, March 7, 2019, 14:52 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+