For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

HISTORY: पाकिस्तान क्रिकेट का वो काला दिन जब 2 दिन में खत्म हुआ टेस्ट मैच

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया हर रोज कुछ न कुछ नया होता है, यह नया किसी टीम के लिए यादगार तो दूसरी टीम के लिए अतीत का वो हिस्सा होता जिसे वो भूल जाना बेहतर समझते हैं। आज (11 अक्टूबर) के दिन जहां एक ओर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पुणे के मैदान पर रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी है, वहीं पाकिस्तान के लिए यह दिन टेस्ट क्रिकेट का वो शर्मनाक दिन है जब उसे अपनी मेजबानी में जिल्लत का सामना करना पड़ा। आज हम बात कर रहे हैं साल 2002 में हुए पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच उस टेस्ट मैच की जिसमें पाकिस्तान की टीम ने बल्लेबाजी का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन किया था। यह मैच टेस्ट मैचों के इतिहास में उन एकतरफा मैचों में से एक था जो कि महज 2 दिन के भीतर समाप्त हो गया। उस वक्त इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने न सिर्फ टेस्ट इतिहास का चौथा न्यूनतम स्कोर बनाया बल्कि 57 सालों के बाद इतने कम स्कोर पर आउट होने वाली टीम बनी। आइये एक नजर डालते हैं टेस्ट क्रिकेट के उस मैच पर जो महज 2 दिन में समाप्त हो गया था।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान की मेजबानी में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए संयुक्त अरब अमीरात पहुंची थी जहां उसे दूसरे टेस्ट मैच के लिए शारजहां के मैदान पर उतरना था। इस टेस्ट में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए पाकिस्तान के कप्तान वकार यूनिस को भी शायद ही इस बात का अंदाजा हो कि आगे क्या होने वाला है। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे इमरान नजीर पहले ही ओवर में ग्लेन मैकग्रा की गेंद पर वॉर्न के हाथों लपके गए और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गये। अगले ही ओवर की पहली गेंद पर ब्रेट ली ने तौफीक उमर को बोल्ड कर पाकिस्तान की टीम को दूसरा झटका दिया।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने ढेर हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने ढेर हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज

दोनों सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद अब्दुर रज्जाक और यूनिस खान ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन महज 6 रन की पार्टनरशिप के बाद यूनिस खान मैकग्रा की गेंद पर बिचेल को कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 5 रन जिसमें 1 चौका शामिल था। चौथे विकेट के लिए पाकिस्तान ने 15 रन की साझेदारी की और मिस्बाह उल हक महज 2 रन के निजी स्कोर पर बिचेल का शिकार बनें। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल रज्जाक ने सबसे ज्यादा 21 रनों की पारी खेली और 62 गेंदों का सामना किया। हालांकि पाकिस्तान की टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही और 59 रन के कुल स्कोर पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए शेन वॉर्न ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके जबकि ग्लेन मैकग्रा, ब्रेट ली और बिचेल ने 2-2 विकेट चटकाये।

हेडन के शतक से उड़ गया पाकिस्तान

हेडन के शतक से उड़ गया पाकिस्तान

पाकिस्तान के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने ढेर हो चुके थे और अब बारी थी उनकी गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया के लिए जस्टिन लैंगर और मैथ्यू हेडन ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। जस्टिन लैंगर 37 रन बनाकर दानिश कनेरिया के थ्रो पर रन आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इसके बाद भी नहीं रुके और हेडन ने रिकी पॉन्टिंग के साथ 90 रनों की साझेदारी की। रिकी पॉन्टिंग 44 रन बनाकर दानिश कनेरिया की गेंद पर LBW हो कर वापस पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया की तीसरा विकेट जल्द ही गिरा और मार्क वॉ महज 2 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान की पहली पारी के जवाब में 310 रन बनाये और 251 रनों की बढ़त हासिल की। पाकिस्तान के लिए शक्लैन मुश्ताक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जबकि अब्दुल रज्जाक ने 3 विके चटकाये, जबकि शोएब अख्तर और दानिश कनेरिया ने 1-1 विकेट हासिल किया।

दूसरी पारी में सिमटा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया को मिली बड़ी जीत

दूसरी पारी में सिमटा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया को मिली बड़ी जीत

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 251 रनों की बढ़त बना दी थी, जिसे पार करने के लिए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बेहतर क्रिकेट खेलना था लेकिन दूसरी पारी में भी उनके हाथ निराशा लगी। इस बार पाकिस्तानी बल्लेबाज महज 24.5 ओवर ही खेल सके और 53 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट होकर वापस पवेलियन लौटे। शेन वॉर्न ने एक बार फिर इस पारी में 4 विकेट झटकने का काम किया जबकि बिचेल ने 2 विकेट लिया। ब्रेट ली और मैकग्रा के हिस्से 1-1 विकेट आये। पाकिस्तान के लिए इमरान नजीर ने सबसे ज्यादा 16 और फिर मिस्बाह उल हक ने 12 रनों की पारी खेली।

Story first published: Friday, October 11, 2019, 17:57 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+