इंजमाम उल हक के भतीजे ने अपने डेब्यू में जड़ा सैकड़ा, श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान ने किया सीरीज पर कब्जा
अबू धाबी। पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीसरे वन-डे मैच में 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में कब्जा कर लिया। अबू धाबी में खेले गए सीरीज के तीसरे वन-डे मैच में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 48.2 ऑवर में 208 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने आसानी से 42.3 ऑवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
पाकिस्तान की तरफ से अपने डेब्यू मैच में ही इमाम उल हक ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक जड़ा। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम ने श्रीलंका के खिलाफ 100 रन की पारी खेलकर अपनी दावेदारी पेश की। इमाम उल हक ने 125 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा कर पाकिस्तान की जीत में अहम योगदान दिया।
छोटे लक्ष्य को हासिल करने उतरी पाकिस्तानी टीम के ऑपनर्स ने पहले विकेट लिए 16. 5 ऑवर्स में 78 रन जोड़े। दूसरे विकेट के लिए इमाम और बाबर आजम के बीच 66 रनों की साझेदारी हुई। बाबर को गामेज ने 30 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया।
वहीं, श्रीलंका की तरफ से कप्तान उपुल थरंगा के अलाव कोई कुछ खास नहीं कर पाया। थरंगा ने 80 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, वहीं परेरा और लाहिरू थिरिमाने ने 38 और 28 रन का योगदान दिया। मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज शुरू से ही अटैकिंग दिखे। हसन अली ने शानदार 5 विकेट लिए वहीं, शादाब खान को 2 विकेट हासिल हुए। इमाम को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। सीरीज का चौथा मैच 20 अक्टूबर को अबू धाबी में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
