For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAKvsBAN: बांग्लादेश के 7 रन बनते ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गया पाकिस्तान

नई दिल्ली: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच लॉर्ड्स में विश्व कप 2019 का 43वां लीग मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच इन दोनों ही टीमों का अंतिम लीग मैच है। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन बनाए। पाकिस्तान के इस स्कोर में सबसे बड़ी भूमिका इमाम उल हक के अलावा आजम की रही। आजम ने जहां 98 गेंदों पर 96 रन बनाए तो वहीं इमाम उल हक ने 100 गेंदों पर 100 रनों का योगदान दिया।

बांग्लादेश जहां इस मैच से पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है तो वहीं पाकिस्तान के लिए भी यह एक अब औपचारिकताओं सरीखा ही बचा है। इस मैच में चमत्कारिक तरीके से ही जीतकर पाकिस्तानी टीम अपना रन-रेट सुधार सकती थी जो कि संभव नहीं हो सका। पाकिस्तान को इस मैच में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को केवल 6 रनों पर आउट करने की लेकिन जाहिर है यह काम पाक टीम नहीं कर सकती थी और हुआ भी यही। इसी के साथ पाकिस्तान इस विश्व कप में सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली अंतिम टीम बन गई।

पाकिस्तान की बाहर होते ही न्यूजीलैंड की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अंतिम टीम बन गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड की टीमें पहले ही अंतिम चार में जगह पक्की कर चुकी हैं। इस समय केवल नंबर एक और नंबर दो के स्लॉट पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लड़ाई चल रही है। दोनों टीमों के एक-एक मैच बाकी हैं ऐसे में अभी भी विश्व कप के लीग चरण में रोमांच बना हुआ है।

अब न्यूजीलैंड की टीम नंबर चार पर रहेगी क्योंकि उसके 11 अंक हैं। जबकि 12 अंकों के साथ इंग्लैंड की टीम नंबर चार पर रहेगी जहां तक भारत की बात है तो वह नंबर एक पर पहुंचने के बाद न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला करना चाहेगा। कीवी टीम अन्य दो प्रतिद्वंदियों के मुकाबले इस समय कुछ कमजोर नजर आने लगी है।

Story first published: Friday, July 5, 2019, 21:36 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+