For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAKvsNZ: पाकिस्तान को हरा न्यूजीलैंड ने 49 साल बाद हासिल की यह उपलब्धि

नई दिल्ली। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में कीवी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अंतिम टेस्ट अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों 123 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। इस मैच के जीतने के साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 274 रन बनाकर अपने सभी विकेट गंवा दिए थे। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 348 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस पारी के आधार पर पाकिस्तान को पहली पारी में 74 रन की बढ़त मिली थी। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 353 रन पर घोषित की थी, जिसके बाद पाकिस्तान का जीत के लिए 280 रन का टारगेट मिला।

280 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और पाकिस्तान की टीम ने लंच तक 55 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। लड़खड़ाई पारी को थोड़ी देर के लिए बाबर आजम ने संभाला लेकिन वह भी एजाज पटेल के शिकार बन गए। उन्होंने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा दूसरी पारी में कप्तान सरफराज अहमद 28, बिलाल आसिफ ने 12 रन बनाकर भी टीम को हार से नहीं बचा पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से विलियम समरविले, टिम साउथी और एजाज पटेल ने 3-3 विकेट झटके, जबकि कॉलिन डि ग्रांडहोम को एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा।

49 साल बाद दी शिकस्त:
न्यूजीलैंड के लिए यह जीत काफी मायने रखती है। दरअसल, कीवी टीम ने 49 साल बाद घर से बाहर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराया है। तीसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। वहीं, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज यासिर साह को मैन ऑफ द सीरीज के लिए चुना गया। विलियमसन ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर (89+139) 228 रन बनाए।

Story first published: Saturday, December 8, 2018, 13:58 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+