पनामा लीक: IPL तक पहुंची टैक्स चोरी की आंच, सैफ-करीना भी लपेटे में
बीजिंग। टैक्स हैवन के नाम से मशहूर पनामा की लॉ फर्म मोसेक फोंसेका के पेपर लीक होने से देश के कई चर्चित चेहरे इसके लपेटे में है। कुछ बड़े लोग जैसे अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की ओर से सफाई पेश कर दी गई है लेकिन और भी कई नामचीन हस्तियों के नाम टैक्स चोरी में शामिल हैं।
IPL 9: 'मदर डेयरी' दिल्ली टीम की तो 'रेड एफएम' हैदराबाद टीम का बना प्रायोजक
इस बार इसके लपेटे में आया है आईपीएल और सैफ अली खान-करीना कपूर का नाम। दोनों का नाम वीडियोकॉन के वेणुगोपाल धूत के कारण आया है। मीडिया में लीक हुए पेपर यह बताता है कि साल 2010 में पुणे फ्रैंचाइजी हासिल करने के लिए 10 लोगों ने मिलकर एक कंसोर्शियम बनाया था।
IPL तक पहुंची टैक्स चोरी की आंच, सैफ-करीना भी लपेटे में
जिसमें सैफ अली खान, करिश्मा कपूर,करीना कपूर के साथ वीडियोकॉन के वेणुगोपाल धूत भी शामिल थे। इन सबने अपना AMU साइन करने के लिए एक कंपनी बनायी थी जिसे कि आइसलैंड में रजिस्टर्ड किया गया था और इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी क्लोरिडा फैमिली की थी। इस कंपनी में ये सभी शेयर होल्डर थे लेकिन आईपीएल की फ्रेंचाइजी खरीदने के बाद इस कंपनी को खत्म कर दिया गया।
रजिस्टर्ड कंपनी में कुल 10 लोग थे
आपको बता दें कि सैफ अली खान, करिश्मा कपूर,करीना कपूर और वेणुगोपाल धूत के अलावा इस कंपनी में 6 और लोग थे यानी कि इस कंपनी में कुल 10 लोग थे। इन सबने अपनी-अपनी हिस्सेदारी पेश करके मुनाफा कमाया लेकिन ना तो उसका किसी के पास हिसाब है और ना ही प्रूफ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
