Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोदी को 15 मई तक की मोहलत

मोदी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अतिरिक्त पांच दिनों की मोहलत मांगी थी, जिसे बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने स्वीकार कर लिया। उन्हें 10 मई तक जवाब देना था।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मोदी के अनुरोध का जवाब देते हुए बोर्ड ने उन्हें 15 मई तक की मोहलत दे दी है।

ऐसा माना जा रहा है कि मोदी ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब तैयार कर लिया है लेकिन बीसीसीआई के सामने अपना जवाब रखने से पहले वह इसकी जांच खास वकीलों से कराना चाहते हैं।

मोदी पर 26 अप्रैल को आरोप तय किए गए और उन्हें जवाब के लिए 15 दिनों का समय दिया गया था। मोदी को 25 अप्रैल को खेले गए आईपीएल फाइनल के तुरंत बाद कमिश्नर पद से निलंबित कर दिया गया था। उनके स्थान पर चिरायु अमीन को कार्यकारी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

आईपीएल की गवर्निग काउंसिल ने मोदी पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है लेकिन मोदी लगातार कहते आ रहे हैं कि उन्हें सारे फैसले गवर्निग काउंसिल से सलाह के बाद ही किए हैं।

इस बीच, मोदी ने शनिवार को आईपीएल से जुड़े दस्तावेजों का पहला पुलिंदा बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी को सौंप दिया। शेट्टी ने कहा था कि आईपीएल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बीसीसीआई मुख्यालय से गायब हैं और आयकर विभाग उन्हीं दस्तावेजों की मांग कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+