For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पांड्या ब्रदर्स ने घर में ही शुरू कर दिया क्रिकेट खेलना, शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हार्दिक पांड्या और क्रुनाल पांड्या ने देश में कोरोनो वायरस के प्रकोप के बीच भारत के नागरिकों से लॉकडाउन की अवधि के दौरान घर के अंदर रहने की अपील की। सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट रद्द होने के कारण घर में ही आराम फरमाते हुए कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं। बीच कुछ खिलाड़ी घर के अंदर फैमिली के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या भी अपने घर में हैं और दोनों भाई क्रिकेट मैदान से दूर हैं तो घर में क्रिकेट खेलने लगे हैं।

क्रुणाल पंड्या ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह क्रिकेट खेल रहे हैं। वीडियो में क्रुणाल बैटिंग कर रहे हैं, जबकि हार्दिक गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। क्रिकेट खेलने के बाद दोनों भाई अपने हाथ को सैनिटाइज करते दिख रहे हैं और इसके बाद फैंस के साथ एक मैसेज शेयर करते हैं।वीडियो में हार्दिक और क्रुणाल फैंस को यह कहते दिख रहे हैं कि सभी सुरक्षित रहें और बाहर जाने से बचे। आप घर से अंदर भी फन कर सकते हैं, जैसा हम कर रहे हैं। क्रुणाल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ''हम घर के अंदर भी मजे कर सकते हैं, कृपया घर पर रहें और सभी को सुरक्षित रखें।''

इससे पहले हार्दिक पंड्या ने अपने ट्विटर पर परिवार के साथ घर पर वर्कआउट करते हुए फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में हार्दिक पंड्या अपनी मंगेतर नताशा स्टेनिकोविक, बड़े भाई क्रणाल पंड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा के साथ नजर आ रहे थे। बता दें कि हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा है, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण आईपीएल को फिलहाल 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया है। खबर यह भी आई कि आईपीएल को पूरी तरह से भी रद्द किया जा सकता है। इसके बारे में बीसीसीआई जल्द आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

Story first published: Monday, March 30, 2020, 13:33 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+