For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उतर सकते हैं पांड्या, ऐसी हो सकती है टीम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले 5 महीने से कोई मैच नहीं खेल सके हैं। उन्होंने सितंबर में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। पांड्या को कमर में चोट लगी थी और उन्हें लंदन में सर्जरी करवानी पड़ी थी। अब वे पूरी तरह से फिट हैं। ऐसे में उम्मीद है कि न्यूजीलैंड दाैरे के लिए नहीं चुने गए पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं।

धवन को भी मिल सकती है जगह
वहीं ओपनर शिखर धवन की वापसी भी तय नजर आ रही है जिन्हें चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड दाैरे पर नहीं भेजा गया। धवन की फिटनेस को लेकर खबर आ रही है कि वो फिट हो चुके हैं और वे डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट का हिस्सा हैं जो 24 फरवरी को शुरू हुआ। भारत न्यूजीलैंड दाैरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज 3-0 से हार गया था। ऐसे में इस बार मैनेजमेंट धवन को जगह देने वाला है। वहीं रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है। रोहित की वापसी यदि वनडे सीरीज में नहीं होती है तो पृथ्वी शॉ को मौका मिलने की संभावना है।

शार्दुल पर सस्पेंस
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शार्दुल ठाकुर की जमकर धुनाई हुई थी। उनके बारे चयनकर्ता क्या फैसला लेते हैं ये देखने वाली बात रहेगी। हालांकि नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी वनडे टीम में चुना जाना तय है। इनके अलावा युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का भी चुना जाना तय माना जा रहा है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज 12 मार्च से 18 मार्च के बीच खेली जाएगी। पहला वनडे मैच 12 मार्च को धर्मशाला में, दूसरा वनडे 15 मार्च को लखनऊ में तो वहीं तीसरा वनडे मैच कोलकाता के ईडन गॉर्डन में खेला जाएगा।

ऐसी हो सकती है 15 सदस्यीय टीम
केएल राहुल, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, संजू सैमसन. ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर

Story first published: Wednesday, February 26, 2020, 11:37 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+