IPL 2019 से पहले पंत ने नई जर्सी पहनते ही धोनी को ललकारा, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 12वां सीजन 23 मार्च को शुरू हो रहा है। क्रिकेट फैंस हर साल की तरह इस बात भी टूर्नामेंट में चाैकों-छक्कों की बाैछार करने को तैयार है। लेकिन इसके शुरू होने से पहले रिषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ललकारा है, जिसका वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया।

दिल्ली ने आज अपनी नई जर्सी लाॅन्च की। इस माैके पर उन्होंने नई जर्सी में पंत का एक खास वीडियो बनाया जिसे शेयर करते हुए लिखा- माई भाई, रिषभ पंत तो रेडी है नई दिल्ली की नई जर्सी नए जलवे दिखाने के लिए, तो इस बार जरा बचके रहना। वहीं पंत भी धोनी को चुनाैती देते हुए कहा 'माही भाई, तैयार हो जाओ, खेल दिखाने आ रहा हूं'। वीडियो के अंत में धोनी दिखते हैं जो पंत की बात सुन हैरान से होते दिख रहे हैं।

बता दें कि आईपीएल के पहले दो हफ्तों का शेड्यूल इसी हफ्ते जारी किया गया है। शेड्यूल के मुताबिक पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। वहीं दिल्ली और चेन्नई की पहला मैच 26 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा। दिल्ली एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी है, वहीं चेन्नई टीम तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी है।

Story first published: Saturday, February 23, 2019, 15:05 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+