For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पंत या राहुल, पार्थिव पटेल ने बताया विश्व कप के लिए काैन रहेगा परफेक्ट विकेटकीपर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने बड़ा बयान दिया है। पार्थिव ने माैजूदा समय टीम में शामिल दो विकेटकीपर केएल राहुल और ऋषभ पन्त को लेकर अपनी राय दी। उन्होंने बताया कि इन दोनों में काैन सा विकेटकीपर विश्व कप के लिए परफेक्ट साबित होगा। फैन कोड के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए पटेल ने कहा कि मुझे लगता है केएल राहुल वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में छोटे समय के लिए सही है।

राहुल पर जताया भरोसा

राहुल पर जताया भरोसा

पटेल ने कहा, ''मुझे लगता है कि अगर आप विश्व कप के बारे में सोच रहे हैं तो राहुल आपके लिए फौरी राहत की तरह हैं। मुझे लगता है कि विश्व कप तक वो अच्छा काम करेंगे इसमें कोई शक नहीं है।'' पंत को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने हर बार मिलने पर उन्हें टैलेंट के बारे में कहा है।

पंत को लेकर कही ये बात

पंत को लेकर कही ये बात

पंत को पार्थिव ने कहा कि जब मैं 17-18 साल का था तब कुछ सीरीज अच्छी नहीं गई थी। मैं वापस घरेलू क्रिकेट में आया और इससे मुझे फायदा हुआ। ऋषभ पन्त से मैं जब मिलता हूं तो कहता हूं कि लोग तुम्हारे बारे में बात करते हैं क्योंकि तुम्हारे अन्दर टैलेंट है, प्रतिभा नहीं होती तो लोग बात नहीं कर रहे होते। यह दिमाग में रखो। कई बार आपको घरेलू क्रिकेट में वापसी कर फॉर्म दोबारा हासिल करनी होती है।

रिकी पोंटिंग ने शेयर की अपने फेवरेट बल्ले की फोटो, साथ में कही ये बात

पंत रहे विफल

पंत रहे विफल

बता दें कि धोनी के विकल्प माने जा रहे पंत को सीमित ओवरों में मौका दिया गया लेकिन यह युवा बल्लेबाज विकेट के पीछे और आगे दोनों जगह विफल रहा। हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर राहुल ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला था और अच्छा काम किया था। ऐसे में टी-20 विश्व कप को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर धोनी टीम में नहीं होते हैं तो राहुल विकेटकीपर की भूमिका में होंगे।

Story first published: Wednesday, May 20, 2020, 21:03 [IST]
Other articles published on May 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+